फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival: Local artists can also show their skills on stage

गोरखपुर महोत्सव : स्थानीय कलाकार भी मंच पर दिखा सकते हैं हुनर

Fri, 22 Dec 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Festival: Local artists can also show their skills on stage
जीडीए कराएगा टैलेंट हंट प्रतियोगिता, चयनित प्रतिभागी को महोत्सव के मुख्य मंच पर मिलेगा मौका
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 31 दिसंबर तक प्रतिभागी करा सकेंगे पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) टैलेंट हंट प्रतियोगिता कराएगा। जिसका ऑडिशन 5 एवं 6 जनवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

गोरखपुर महोत्सव-2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई देगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के चयन की जिम्मेदारी जीडीए को दी गई है।
विज्ञापन

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय कलाकारों का चयन टैलेंट हंट प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए लोक गीत, सुगम संगीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वाद्य वृंद, मोनो एक्टिंग एवं अन्य टैलेंट से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक कलाकार 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनका ऑडिशन 5 व 6 जनवरी को कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed