फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival: False love and suicide judged in the court of the afterlife

गोरखपुर महोत्सव : परलोक की अदालत में हुआ झूठे प्रेम और आत्महत्या का न्याय

Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Festival: False love and suicide judged in the court of the afterlife
- ‘प्रेमियों की वापसी’ ने दर्शकों को हंसाया और सोचने पर किया मजबूर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत नाट्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में रविवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संगम समिति ने हास्य नाटक ‘प्रेमियों की वापसी’ का मंचन किया। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सच्चे प्रेम की परिभाषा को उजागर करना है। इसमें प्रेम को केवल आकर्षण या वासनात्मक समझने वालों की भूल को दर्शाया गया है।
नाटक की शुरुआत ऐसे प्रेमियों से होती है, जो मजबूरी और आकर्षण को सच्चा प्रेम समझते हैं। वे आत्महत्या करके परलोक जाने का निर्णय लेते हैं, ताकि बिना रोक-टोक के एक-दूसरे से विवाह कर सकें। परलोक पहुंचने पर कहानी में मोड़ आता है। नायिका प्रियसी, नायक परमेन्द्र से विवाह करने से इन्कार कर देती है, क्योंकि उसे वहां उसका पुराना प्रेमी मिल जाता है। नायक इस घटना को परलोक की अदालत में प्रस्तुत करता है। परमात्मा फैसला सुनाते हैं कि उनका प्रेम झूठा था। सच्चा प्रेम त्याग और समर्पण का नाम है, जबकि उनके प्रेम में केवल पाने की इच्छा थी।
विज्ञापन

मूल कहानी सुप्रसिद्ध साहित्यकार हरिशंकर परसाई की है। नाट्य रूपांतरण व निर्देशन राधेश्याम गुप्ता ने किया। कलाकारों में सनी सिंह, शीलम राव, अशोक महर्षि, अनिल गौड़, अनुप्रिया चौहान, प्रो. रंजना, नवनीत कुमार, अमृत आनंद गुप्ता, डिंपल श्रीवास्तव, अखिलेश कसौधन, कुलदीप श्रीवास्तव, शुभम कुमारी आदि ने नाटक को जीवंत कर दिया। संचालन मानवेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed