{"_id":"61b1dd699dd97d6fbf26e2d2","slug":"gorakhpur-fertilizer-factory-bringing-employment-opportunities-in-every-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास: हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर लेकर आ रहा खाद कारखाना, इन लोगों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास: हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर लेकर आ रहा खाद कारखाना, इन लोगों की होगी भर्ती
Thu, 09 Dec 2021 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:05 PM IST
सार
कारखाने के भीतर ही माली, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, मेंटिनेंस, मेस आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं से जुड़े रोजगारों का सृजन होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के किसानों की उन्नति की इबारत लिखने वाला एचयूआरएल कारखाना गोरखपुर जनपद वासियों के लिए रोजगार के अवसर भी लेकर आया है। कारखाने के अधिकारियों के मुताबिक कामगार, माल भाड़ा, यात्री सुविधा, आवास, खानपान आदि क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कारखाने में प्रत्यक्ष रूप से 380 लोगों को रोजगार मिला है जबकि इसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से करीब बीस हजार लोगों की रोजी रोटी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी यातायात में 25 फीसदी रोजगार सृजित होंगे
गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जेके द्विवेदी ने बताया कि शहरी यातायात व्यवस्था में ऑटो, तीन पहिया वाहनों की 70 फीसदी भागीदारी है। खाद कारखाना खुलने से एक नए रूट पर आवाजाही बढ़ेगी। मेरा अनुमान है कि अगले एक वर्ष में शहर के ऑटो, तिपहिया वाहन चालकों की कमाई में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। नए रूट के लिए नए ऑटो भी लगाने पड़ेंगे, इसका अर्थ हुआ कि कुछ और युवाओं को इस रूट पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। नए ऑटो भी खरीदे जाएंगे जिससे ऑटो निर्माता कंपनियों की बिक्री भी बढ़ेगी। इसके साथ ही ऑटो से जुड़े सर्विस, पंचर, मरम्मत आदि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
गुड्स ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी फायदा
गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि गोरखपुर में अभी तक दूसरे जिलों से माल आता था, यानी यहां माल लाने वाले ट्रकों को खाली वापस होना पड़ता था। खाद कारखाना खुलने से अब इन ट्रकों को वापसी माल भाड़ा मिलने की उम्मीद है। कारखाना खुला है तो उसे भी कच्चा माल, मशीनों के पुर्जे, स्टेशनरी, मशीनें आदि की भी जरूरत पड़ेगी। स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को भी जनपद और आसपास के जिलों तक खाद की आपूर्ति करने में भागीदारी मिलेगी। निश्चय ही इससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बहुत फायदा होगा। खाद कारखाने के शुरू होने से हर क्षेत्र में आर्थिक उन्नति के मार्ग खुल गए हैं।
विज्ञापन