गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: दो पर्चे खारिज, मैदान में अब 25 उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए नामांकन खत्म होने के बाद शुक्रवार को हुई पर्चों की जांच में दो दावेदारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। जिनके नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं उनमें अपराजिता सिन्हा और मनोज कुमार यादव का नाम शामिल है।
कुल 27 लोगों ने नामांकन किया था जिनमें से अब 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। 16 जनवरी को नाम वापसी की तिथि है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशियों के बीच लड़ाई होगी।
प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ)/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एआरओ एके सैनी व सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। इस दौरान खामियों पर निर्दल के तौर पर नामांकन करने वाली अपराजिता और मनोज कुमार यादव के पर्चे खारिज हुए। जांच में बाकी सभी पर्चे सही मिले।
30 जनवरी को 17 जिलों के 321 बूथों पर मतदान होगा। दो लाख 48 हजार मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक गोरखपुर जिले में हैं। चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा और मुहर का प्रयोग नहीं होगा। मतदाताओं को पेन से वरीयता देनी होगी।
इनके पर्चे जांच में सही मिले
दावेदार पार्टी
देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा
करुणा कांत सपा
डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला निर्दल
अविनाश प्रताप निर्दल
सरजू प्रसाद धर दुबे निर्दल
अखंड प्रताप सिंह निर्दल
शशिकला निर्दल
रजनीश पटेल निर्दल
दिलीप गौतम निर्दल
शिव मोहन सिंह निर्दल
अवंतिका मिश्रा निर्दल
सत्यमणि शुक्ला निर्दल
किरन देवी निर्दल
गोविंद उपाध्याय निर्दल
श्रवण कुमार गुप्ता निर्दल
रणजीत निर्दल
राहुल वर्मा जसपा
डॉ. अवधेश कुमार यादव निर्दल
रामभजन निर्दल
विनीत श्रीवास्तव निर्दल
विमला कुमारी यादव निर्दल
बाबूराम पांडेय निर्दल
गुलशन कुमार निर्दल
संतोष कुमार त्रिपाठी निर्दल
गणेश प्रसाद दुबे निर्दल