{"_id":"5fc9a0fa8ebc3e5fac5ac4a0","slug":"gorakhpur-faizabad-mlc-election-result-2020-dhruv-kumar-tripathi-of-sharma-faction-wins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC Election Result: शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाई जीत की हैट्रिक, 1935 मतों से अजय सिंह को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election Result: शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाई जीत की हैट्रिक, 1935 मतों से अजय सिंह को हराया
Fri, 04 Dec 2020 05:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दर्ज की जीत
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। ध्रुव 1935 मतों के अंतर से जीतकर तीसरी बार विधान परिषद पहुंचे हैं। इससे पहले ध्रुव ने 2008 और 2014 का शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीता था। यह पहला मौका है, जब शिक्षक एमएलसी का चुनाव कोई प्रत्याशी तीसरी बार जीता है। दूसरे स्थान पर वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के अधिकृत व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ ठकुराई गुट के समर्थित प्रत्याशी अजय सिंह रहे हैं। चुनाव के नतीजे शुक्रवार की सुबह घोषित किए गए।
विज्ञापन
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में शुरू हुई थी। प्रथम वरीयता के 28 हजार से ज्यादा मतों की गणना दो राउंड में पूरी की गई लेकिन जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। प्रथम वरीयता की गणना में ध्रुव को 8730 तो निकटतम प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 7876 मत मिल सके। इसी चक्र से ध्र्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अवधेश यादव और कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र दत्त त्रिपाठी कोई खास कमाल नहीं कर सके। इन प्रत्याशियों को करारी शिकस्त मिली है। तीसरे स्थान पर अटेवा समर्थित प्रत्याशी राजीव यादव रहे हैं। शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रत्याशी अजय सिंह के बीच मुकाबला कांटे का दिख रहा था।
विज्ञापन
लिहाजा, गुरुवार की देररात से दूसरी वरीयता के मतों की गणना शुरू हुई। पहले कुछ घंटे तक शर्मा गुट के प्रत्याशी के बढ़त कम होती दिखी तो लगा कि मुकाबला रोचक हो जाएगा लेकिन कुछ देर बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक बढ़त बना ली, जो लगातार चलती रही।
रंग-गुलाल उड़ाकर दी बधाई
कमिश्नर व रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर की मौजूदगी में शुक्रवार की सुबह तक मतगणना चली, फिर अंतिम नतीजे घोषित किए। इसके मुताबिक ध्रुव कुमार त्रिपाठी 1935 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए। रिटर्निंग आफिसर ने जीत का प्रमाण पत्र दिया, फिर कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव जीतने वाले शर्मा गुट के ध्रुव को आवास तक पहुंचाया गया।
शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थकों ने स्वागत किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में ही कंधे पर बैठा लिया और उत्साह से भरपूर नारे लगाए। रंग-गुलाल उड़ाए गए। ध्र्रुव के चुनाव कार्यालय में भी जश्न का माहौल दिखा। समर्थक नाचते-गाते शिक्षक एमएलसी को जीत की बधाई दे रहे। यह सिलसिला देर तक चलता रहा।
कुल मतदाता 40,112
मतदान हुआ 28802
वैध मत 27577
अवैध मत 1277
प्रथम व द्वितीय वरीयता में मिलेे प्रत्याशियों को मत
प्रत्याशी प्राप्त मत
ध्रुव कुमार त्रिपाठी 11154
अजय सिंह 9219
राजीव यादव 4529
अवधेश कुमार यादव (सपा) 2667
नागेंद्र दत्त त्रिपाठी (कांग्रेस) 131
अनिल कुमार गौतम 59
अनिल कुमार श्रीवास्तव 60
अरुण सिंह 235
देशबंधु शुक्ला 211
नरेंद्र सिंह 1607
नागेंद्र प्रताप सिंह 519
रमेश कुमार विमल 241
राम प्रताप राम 610
रामजन्म सिंह 653
लाल बहादुर यादव 232
विभ्राट चन्द कौशिक 553
शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थकों ने स्वागत किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में ही कंधे पर बैठा लिया और उत्साह से भरपूर नारे लगाए। रंग-गुलाल उड़ाए गए। ध्र्रुव के चुनाव कार्यालय में भी जश्न का माहौल दिखा। समर्थक नाचते-गाते शिक्षक एमएलसी को जीत की बधाई दे रहे। यह सिलसिला देर तक चलता रहा।
कुल मतदाता 40,112
मतदान हुआ 28802
वैध मत 27577
अवैध मत 1277
प्रथम व द्वितीय वरीयता में मिलेे प्रत्याशियों को मत
प्रत्याशी प्राप्त मत
ध्रुव कुमार त्रिपाठी 11154
अजय सिंह 9219
राजीव यादव 4529
अवधेश कुमार यादव (सपा) 2667
नागेंद्र दत्त त्रिपाठी (कांग्रेस) 131
अनिल कुमार गौतम 59
अनिल कुमार श्रीवास्तव 60
अरुण सिंह 235
देशबंधु शुक्ला 211
नरेंद्र सिंह 1607
नागेंद्र प्रताप सिंह 519
रमेश कुमार विमल 241
राम प्रताप राम 610
रामजन्म सिंह 653
लाल बहादुर यादव 232
विभ्राट चन्द कौशिक 553