फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Faizabad graduate election news update

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 2.48 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, 5 जनवरी को शुरू होगा नामांकन

Sat, 31 Dec 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Dec 2022 11:19 AM IST
सार

नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी।  सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों में 321 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur-Faizabad graduate election news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन का बिगुल बजने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 17 जिलों से 2.48 लाख वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


इनमें 1.64 लाख पुरुष तो 84 हजार महिला मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पांच जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 12 जनवरी तक चलेगी। कमिश्नर इस चुनाव के आरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी।  सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों में 321 बूथ बनाए गए हैं। वर्तमान में देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी है। 12 फरवरी 2023 को इनका कार्यकाल पूरा होगा।     

 

निर्वाचन कार्यक्रम

निर्वाचन की अधिसूचना: 5 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख: 12 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 13 जनवरी
नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख: 16 जनवरी
मतदान: 30 जनवरी
मतदान का समय:  सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
मतगणना: दो फरवरी
 
जिला पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर
गोरखपुर  27,752 17,248 45,000
बहराइच  5,566 2,348  7,914  
श्रावस्ती 1,862  475 2,337
गोंडा 5,705  2,198 7,903
बलरामपुर 2,922  994 3,916
अयोध्या 9,390  4,555 13,945
सुल्तानपुर 9,901  5,124 15,025
अमेठी 4,193 2,321 6,514
अंबेडकरनगर  8,929 5,032 13,961
बस्ती 11,335 5,461 16,796
सिद्धार्थनगर  4,462  1,767 6,229
संतकबीरनगर 4,999 2,051 7,050
आजमगढ़ 20,828 11,803 32,631
मऊ  13,365 7,487 20,852
महराजगंज 9,314 3,684  12,998
कुशीनगर 9,091 4,489 13,580
देवरिया 14,608 7,341   21,949
कुल  1,64,222 84,378  2,48,600

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed