{"_id":"63afcd7a0a4b1d37c72f4945","slug":"gorakhpur-faizabad-graduate-election-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 2.48 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, 5 जनवरी को शुरू होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 2.48 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, 5 जनवरी को शुरू होगा नामांकन
Sat, 31 Dec 2022 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:19 AM IST
सार
नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों में 321 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन का बिगुल बजने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 17 जिलों से 2.48 लाख वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
इनमें 1.64 लाख पुरुष तो 84 हजार महिला मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पांच जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 12 जनवरी तक चलेगी। कमिश्नर इस चुनाव के आरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों में 321 बूथ बनाए गए हैं। वर्तमान में देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी है। 12 फरवरी 2023 को इनका कार्यकाल पूरा होगा।
Trending Videos
निर्वाचन कार्यक्रम
निर्वाचन की अधिसूचना: 5 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख: 12 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 13 जनवरी
नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख: 16 जनवरी
मतदान: 30 जनवरी
मतदान का समय: सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
मतगणना: दो फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख: 12 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 13 जनवरी
नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख: 16 जनवरी
मतदान: 30 जनवरी
मतदान का समय: सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
मतगणना: दो फरवरी
| जिला | पुरुष वोटर | महिला वोटर | कुल वोटर |
| गोरखपुर | 27,752 | 17,248 | 45,000 |
| बहराइच | 5,566 | 2,348 | 7,914 |
| श्रावस्ती | 1,862 | 475 | 2,337 |
| गोंडा | 5,705 | 2,198 | 7,903 |
| बलरामपुर | 2,922 | 994 | 3,916 |
| अयोध्या | 9,390 | 4,555 | 13,945 |
| सुल्तानपुर | 9,901 | 5,124 | 15,025 |
| अमेठी | 4,193 | 2,321 | 6,514 |
| अंबेडकरनगर | 8,929 | 5,032 | 13,961 |
| बस्ती | 11,335 | 5,461 | 16,796 |
| सिद्धार्थनगर | 4,462 | 1,767 | 6,229 |
| संतकबीरनगर | 4,999 | 2,051 | 7,050 |
| आजमगढ़ | 20,828 | 11,803 | 32,631 |
| मऊ | 13,365 | 7,487 | 20,852 |
| महराजगंज | 9,314 | 3,684 | 12,998 |
| कुशीनगर | 9,091 | 4,489 | 13,580 |
| देवरिया | 14,608 | 7,341 | 21,949 |
| कुल | 1,64,222 | 84,378 | 2,48,600 |