{"_id":"61a99d24cf73950167364593","slug":"gorakhpur-earth-station-inaugurated-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर अर्थ स्टेशन का शुभारंभ आज, सीएम योगी और मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर अर्थ स्टेशन का शुभारंभ आज, सीएम योगी और मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे लोकार्पण
Fri, 03 Dec 2021 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 09:59 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे लोकार्पण, एफएम रिले केंद्र इटावा, लखीमपुरी खीरी और बहराइच की भी होगी शुरूआत।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को प्रदेश की जनता को गोरखपुर दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र की सौगात देंगे। साथ ही एफएम रिले केंद्र इटावा, गदानिया लखीमपुर खीरी और नानपारा बहराइच का भी शुभारंभ करेंगे। प्रसार भारती के आला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों के सिलसिले में महानिदेशक दूरदर्शन मयंक अग्रवाल, महानिदेशक आकाशवाणी एन वेणुधर रेड्डी, दूरदर्शन अपर महानिदेशक एमएस अंसारी, उप महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र आदित्य चतुर्वेदी, मुख्य अभियंता दूरदर्शन बुधवार से ही शहर में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इन अधिकारियों ने दूरदर्शन अर्थ स्टेशन का निरीक्षण किया। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए देर शाम तक अधिकारियों की बैठक भी हुई। गोरखपुर दूरदर्शन प्रोग्राम हेड डॉ. ब्रजेंद्र नारायण ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार शाम करीब चार बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। वे पहले राप्तीनगर स्थित दूरदर्शन केंद्र जाएंगे। वहां लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। उधर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर शुक्रवार की शाम छह बजे सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शामिल होंगे। शाम चार बजे अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री पांच दिसंबर की सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री के शनिवार की शाम ही गोरखपुर से प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।