{"_id":"6102c8538ebc3e663c565f2d","slug":"gorakhpur-dm-said-will-be-ready-for-third-wave-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बोले गोरखपुर के डीएम, अभी से रहना होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बोले गोरखपुर के डीएम, अभी से रहना होगा तैयार
Thu, 29 Jul 2021 08:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:58 PM IST
सार
डीएम ने टीकाकरण पर जोर देते हुए इसकी कमी को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। उनको बताया गया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए अभी से तैयार रहना होगा। वह कलेक्ट्रेट सभागार में बीआरडी प्राचार्य, सीएमओ और एसीएमओ के साथ बृहस्पतिवार को कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड की दूसरी लहर में स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन
डीएम ने टीकाकरण पर जोर देते हुए इसकी कमी को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। उनको बताया गया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि गंदगी सभी बीमारियों की जड़ है। स्वच्छता और सावधानी अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इनमें मस्तिष्क ज्वर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल है। छूटे हुए बच्चों को जेई का टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला अस्पताल एसआईसी डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. एके चौधरी, डॉ. एके सिंह, डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. नंद कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।