{"_id":"5f10156e8ebc3e63630246ef","slug":"gorakhpur-dm-k-vijayendra-pandian-reply-to-priyanka-gandhi-tweet-on-brd-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डीएम ने प्रियंका गांधी के आरोपों का दिया जवाब, कहा- बीआरडी में नाले का नहीं बारिश का था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डीएम ने प्रियंका गांधी के आरोपों का दिया जवाब, कहा- बीआरडी में नाले का नहीं बारिश का था पानी
Thu, 16 Jul 2020 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी व डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में मंगलवार की रात हुई बारिश का पानी आ गया था। जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर इसे सीएम के गृह क्षेत्र की हकीकत बताया।
विज्ञापन
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अवगत कराया है कि जो नाले के पानी के बारे में वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है उसमें नाले का पानी नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अवगत कराया है किजोनाले के पानी के बारे में वीडियो सोशल मीडिया परप्रसारित कियाजा रहा है उसमे नाले कापानी नहींहै कलरात मेंअत्याधिक वर्षाहोने केकारण जीने के रास्तेबरामदे मेंएवं वार्ड मेंवर्षा कापानी काबौछार से आ गया थाजिसे साफसफाई करा दिया गया है https://t.co/v4FEwxfagj
— Dm Gorakhpur (@Dm_Gorakhpur) July 15, 2020
विज्ञापन
बौछार के कारण आया था पानी: डीएम
डीएम ने बताया कि मंगलवार की रात भारी बारिश होने के कारण जीने के रास्ते बरामदे में और वॉर्ड में बरसात का पानी बौछार से आ गया था, जिसे साफ करा दिया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार का कहना है कि जैसे ही पानी भरने की जानकारी मिली कर्मचारियों को बुलाकर पानी निकलवा दिया गया। अब वॉर्ड पूरी तरह से साफ है।