{"_id":"61b9ea4854aa6a7f3d72cd6c","slug":"gorakhpur-dm-instructed-officers-to-take-needy-to-night-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश: अफसर रखेंगे नजर, कोई फुटपाथ पर तो नहीं सो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश: अफसर रखेंगे नजर, कोई फुटपाथ पर तो नहीं सो रहा
Wed, 15 Dec 2021 06:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:44 PM IST
सार
बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को दिया जरूरतमंदों को रैन बसेरा में पहुंचाने का निर्देश, रात आठ से 10 बजे तक विभिन्न अधिकारी भ्रमण करते हुए करेंगे जांच।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शीतलहर में अगर कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सड़क के किनारे व फुटपाथ आदि स्थानों पर रात बिताता हुआ मिलता है तो जिला प्रशासन के अधिकारी उसे रैन बसेरा में पहुंचाएंगे। डीएम विजय किरन आनंद ने अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिया है। साथ ही विभिन्न इलाकों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रात आठ से 10 बजे तक क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताता हुआ नजर आए तो उन्हें नजदीक के रैन बसेरा में पहुंचाकर कंबल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रात आठ से 10 बजे तक क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताता हुआ नजर आए तो उन्हें नजदीक के रैन बसेरा में पहुंचाकर कंबल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
इन स्थानों के लिए नामित किए गए अधिकारी....
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं आसपास के क्षेत्र : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
- गोरखनाथ मंदिर, ओवरब्रिज एवं खाद कारखाना क्षेत्र : अपर जिलाधिकारी नगर
- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र : अपर जिलाधिकारी प्रशासन
- पैडलेगंज, तारामंडल एवं आसपास के क्षेत्र : मुख्य राजस्व अधिकारी
- ट्रांसपोर्ट नगर एवं आसपास के क्षेत्र : नगर मजिस्ट्रेट
- एम्स, गोरखपुर छावनी एवं आसपास के क्षेत्र : अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
- जिला अस्पताल, कचहरी बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र : अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
- असुरन, राप्तीनगर एवं पादरी बाजार क्षेत्र : अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय