{"_id":"661d230482fa0310f70dafa2","slug":"gorakhpur-dm-has-changed-the-school-timings-in-view-of-the-heat-and-sunshine-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीएम ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, जानिए ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीएम ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, जानिए ये है बड़ी वजह
Mon, 15 Apr 2024 06:22 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
डीएम कृष्न्णा करूणेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के डीएम कृष्णा करूणेश ने तेज धूप, उमस भरी गर्मी और चल रही हीटवेव को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूल का समय बदल दिया है। इसके तहत 16 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सरकारी विद्यालय कक्षा एक से लेकर 12 तक सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे के बीच संचालित होंगे।
विज्ञापन
इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में शुद्ध जल, ओआरएस पैकेट का घोल, दवाएं व अन्य जरूरी सामानों का प्रबंधन को विद्यालय परिसर में ही इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय से बाहर की सभी प्रकार की गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखना होगा। अभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे था। जो भी विद्यालय इस निर्देशानुसार संचालित होते नहीं मिले, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन