{"_id":"6a9b2e7e1855b74fcd084ef8","slug":"gorakhpur-division-shines-in-the-state-level-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440085-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल चमका
Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ने जूनियर और सब जूनियर बालक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 30 अगस्त से तीन सितंबर तक वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर मंडल ने बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।
जूनियर बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल ने लीग मुकाबलों में चित्रकूट को 5-0 और आगरा को 6-0 से हराया। बरेली से मुकाबला बराबरी पर रहा, जबकि एक मैच में वाॅकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल में बस्ती मंडल को 1-0 से हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में बरेली से ट्राई ब्रेकर में हार के बाद तीसरे स्थान के लिए वाराणसी से मुकाबला हुआ। गोरखपुर ने ट्राई ब्रेकर में वाराणसी को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में गोरखपुर ने मेरठ को 3-0 और मुरादाबाद को 6-0 से हराया।
देवीपाटन मंडल से वाॅकओवर मिलने के बाद टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। यहां आजमगढ़ को 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में वाराणसी से 0-1 से हारने के बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में कानपुर मंडल को हराकर टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।