{"_id":"679203bc2b7db5f45e080a3a","slug":"gorakhpur-digital-arrest-32-66-lakhs-extorted-from-elderly-couple-by-threatening-them-in-name-of-police-cbi-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आईपीएस संदीप राव बोल रहा हूं...', पुलिस-सीबीआई के नाम पर धमकाया; दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर इतने लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आईपीएस संदीप राव बोल रहा हूं...', पुलिस-सीबीआई के नाम पर धमकाया; दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर इतने लाख ठगे
Thu, 23 Jan 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:29 PM IST
सार
गोरखपुर में बुजुर्ग दंपती को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। पुलिस-सीबीआई के नाम पर धमकाकर बुजुर्ग दंपती से 32.66 लाख रुपये ठग लिए। आईपीएस और सीबीआई अफसर बनकर की बात।
विज्ञापन
digital arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बेतियाहाता में एक बुजुर्ग दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग और सेक्स स्कैंडल के आरोप में डिजिटल अरेस्ट करके जालसाजों ने 32.66 लाख रुपए हड़प लिए। जालसाजों ने खुद को आईपीएस तो कभी सीबीआई अफसर बताकर बुजुर्ग दंपती को धमकाया।
करीब दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहे दंपती की तहरीर पर साइबर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। बेतियाहाता निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग खाद कारखाना में अफसर पद से रिटायर हैं, जबकि उनकी 73 वर्षीय पत्नी भी शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में शिक्षिका पद से रिटायर हैं।
पीड़ित महिला ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे उनके पास फोन आया। उस समय उनके पति भी साथ थे। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कोलाबा थाने से बोल रहा है। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड से मुंबई में बहुत गलत कार्य किया जा रहा है। बहुत लोगों की शिकायतें आ रही हैं। उनके आधार कार्ड से सात अक्तूबर 2024 को केनरा बैंक में खाता खोले जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
आईपीएस संदीप राव बोल रहा हूं...
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति बात करता है, जो खुद को आईपीएस संदीप राव बताता है। वह नरेश गोयल का नाम लेकर पूछता है कि क्या आप इसको जानती हैं। मैंने ना में जवाब दिया तो उसने कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में फंसा है। इसमें आपके नाम पर वारंट भी है। उसने बताया कि उनके आधार कार्ड पर लिए गए सिम कार्ड से माहिम में बड़ा सेक्स स्कैंडल चल रहा है। उस मामले में 88 केस दर्ज किए गए हैं। इसलिए आपकी जांच पड़ताल की जाएगी। अगर आप सहयोग नहीं करेंगी तो आपको और बच्चों को खतरा हो सकता है।

इतना कहने बाद कहा कि उसने कहा कि आपको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। अब घर के अंदर कोई नहीं आएगा, न ही किसी से आपलोग बात करेंगे। उसने पूछा कि घर में कितना जेवर और नकद रुपया है। मैंने कहा कि पति हृदय रोगी हैं, उनके इलाज के लिए कुछ रुपये रखे हैं। रुपये कितने हैं, कभी गिना नहीं है और गहनों का भी पता नहीं है। इसके बाद अगले दिन सुबह 10 बजे तक वे फोन का कैमरा ऑन करके ही रहे और सामने से उनकी निगरानी की जाती रही।
18 जनवरी को रुपये किए आरटीजीएस
18 जनवरी को एक अन्य व्यक्ति ने खुद को दिल्ली का सीबीआई अफसर राहुल गुप्ता बताकर बात की। उसने मेरे पति से स्टेट बैंक का 32.66 लाख का चेक भरवाया। इसके बाद पति ने दोपहर करीब 1.30 बजे बैंक जाकर दिल्ली के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के खाताधारक संदीप सिंह के खाते में रुपये आरटीजीएस किए। बैंक से रुपये जमा कर पति घर वापस आए और उसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। पीड़िता ने बताया कि फोन काटने के बाद उस तरफ से 25 बार कॉल आया, लेकिन उन्होंने मैंने फोन नहीं उठाया। हम डर गए थे।