{"_id":"6868264b64b3c86222055b79","slug":"gorakhpur-ddu-classes-for-the-new-session-will-begin-from-july-16-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-991690-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: 16 जुलाई से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: 16 जुलाई से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं
विज्ञापन
नए सत्र में कक्षाओं के संचालन को लेकर कुलपति ने अधिष्ठाता व विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें नए सत्र की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विषम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 16 जुलाई से होगा।
कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं की समय सारिणी तत्काल जारी करें। कुलपति ने सभी विभागों की वेबसाइट पर समय सारणी, पाठ्यक्रम तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी अपडेट करने का निर्देश भी दिया। कुलपति ने कार्य अधीक्षक एवं अभियंता को निर्देशित किया कि सभी कक्षाओं में बिजली, पंखे, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। परिसर की स्वच्छता ले लिए सघन अभियान के निर्देश दिए।
-- -
कम आवेदन वाले विषयों में 18 व 19 को प्रवेश
बैठक में कुलपति ने प्रवेश प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जिन पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें 18 एवं 19 जुलाई को प्रथम चरण के अंतर्गत प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ऐसे में कुल 34 पाठ्यक्रमों में डायरेक्ट प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 30 परास्नातक और चार स्नातक के विषय शामिल हैं।