{"_id":"5f32fbbc8ebc3e3cb1655342","slug":"gorakhpur-crime-news-gorakhpur-city-news-gkp361469372","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापामारी के दौरान चार जुआरियों ने नाले में लगाई छलांग, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की छापामारी के दौरान चार जुआरियों ने नाले में लगाई छलांग, एक लापता
Wed, 12 Aug 2020 09:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुसम्ही (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कुसम्ही (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के बहरामपुर अहिरवाती टोला स्थित तुर्रा नाले के किनारे बाग में जुआ के अड्डे पर छापामारी के दौरान चार युवकों ने नाले में छलांग लगा दी। इनमें से तीन तैर कर भाग निकले जबकि एक का पता नहीं चल सका। उसके नाले में डूबने की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान संजय यादव के रूप में की जा रही है। पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम की मदद से उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के मिर्जापुर पचपेड़वा निवासी संजय यादव के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में संजय के लापता होने की सूचना दी। बताया गया कि संजय सोमवार को नकहा निवासी मनोज यादव के साथ घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर मनोज यादव से पूछताछ की गई। मनोज ने बताया कि बहरामपुर अहिरवाती में एसओजी और खोराबार पुलिस टीम ने जुआ अड्डे पर छापामारी की।
विज्ञापन
इससे वहां भगदड़ मच गई और उसके समेत संजय यादव व दो अन्य युवकों ने तुर्रा नाले में छलांग लगा दी। तीन युवक तैरकर जंगल की तरफ निकल गए लेकिन संजय यादव बाहर नहीं आया। परिजनों के मुताबिक मनोज ने बताया कि संजय के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर वे वहां से अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
एक महीने से खेला जा रहा था जुआ
सूत्रों के अनुसार बाग में करीब एक महीने से जुआ खिलाया जा रहा था। यहां जुआरियों को सूद पर पैसा देने के लिए सूदखोर भी पहुंचते थे। खोराबार पुलिस की छापामारी के दौरान संजय साथी मनोज यादव व अन्य के साथ मौजूद था। पुलिस ने इस दौरान तीन जुआरियों सतीश कुमार, सतीश चौहान और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28,370 रुपये व छह बाइक बरामद करने का दावा किया।
लापता किशोर को पुलिस ने ढूंढ निकाला
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के मर्चीपार से लापता किशोर को पुलिस ने चार घंटे के भीतर धोबौली में बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर किशोर ने पुलिस को बताया कि वह घर से किसी को बिना बताए घूमने निकला था और टहलते-टहलते धोबौली आ पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने किशोर की मां को मौके पर बुलाया तो उन्होंने बेटे को पहचान लिया।
लापता किशोर को पुलिस ने ढूंढ निकाला
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के मर्चीपार से लापता किशोर को पुलिस ने चार घंटे के भीतर धोबौली में बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर किशोर ने पुलिस को बताया कि वह घर से किसी को बिना बताए घूमने निकला था और टहलते-टहलते धोबौली आ पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने किशोर की मां को मौके पर बुलाया तो उन्होंने बेटे को पहचान लिया।