फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime disclosure

संबंध बनाने के बाद ज्यादा रुपये मंगने पर की थी महिला की हत्या

Fri, 28 Aug 2020 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime disclosure
संबंध बनाने के बाद ज्यादा रुपये मंगने पर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के प्रीत विहार कॉलोनी में रैन बसेरे के पास खाली प्लाट में मृत, निर्वस्त्र मिली 35 साल की महिला की पहचान हो गई है। वह गुलरिहा इलाके की रहने वाली थी। पुलिस ने महिला की पहचान के साथ ही घटना का पर्दाफाश भी कर लिया है। रैन बसेरे के सिक्योरिटी गार्ड शैलेश मिश्र ने संबंध बनाने के बाद ज्यादा रुपये मांगने पर उसकी हत्या की थी। शैलेश ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 22 अगस्त को शाहपुर इलाके की प्रीत विहार कॉलोनी में एक खाली प्लाट में महिला की निर्वस्त्र लाश मिली थी। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अगले दिन पुलिस ने प्लाट की दोबारा जांच की तो महिला के कपड़े बरामद हुए। साड़ी के एक कोने में खैनी बंधी थी। पुलिस की छानबीन के बाद महिला की पहचान हो गई। वह गुलरिहा इलाके की रहने वाली थी। पहले पति को छोड़ने के बाद दो बच्चों और दूसरे पति के साथ वह वहां रहती थी।
विज्ञापन

17 अगस्त की दोपहर में ही हो गई थी हत्या
पुलिस की जांच में पता चला कि शव बरामद होने के पांच दिन पहले यानी 17 अगस्त की दोपहर में महिला की हत्या की गई थी। पास से नाला बहने की वजह से बदबू को लोग समझ नहीं पाए और शव बुरी तरह से सड़ने के बाद ही पता चला। जांच में पता चला कि 17 अगस्त को पादरी बाजार के व्यासनगर में एक भोजनालय पर महिला ने तीन लोगों के साथ खाना खाया और वहीं से एक व्यक्ति के साथ चली गई। पुलिस को पता चला कि बड़हलगंज इलाके रहने वाले एक रिक्शा चालक के साथ वह अक्सर घूमती थी। पुलिस ने उस रिक्शा चालक को पकड़ा तो उसने बताया कि महिला रैन बसेरा के सिक्योरिटी गार्ड शैलेश मिश्रा के साथ उस दिन गई थी। देवरिया के लार थाना क्षेत्र स्थित रेवली गांव का मूल निवासी शैलेश मिश्र प्रीत विहार कालोनी में एक स्कूल के पास रहता है। पुलिस ने शैलेश को गिरफ्तार किया तो उसने घटना कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा रुपये मांगने पर नशे में कर दी हत्या
शैलेश ने बताया कि घटना वाले दिन वह महिला के साथ खाली प्लाट में गया था। उससे पहले दोनों ने शराब पी थी। शैलेश के पास उस दिन 1200 रुपये थे जिसमें से चार सौ रुपये शराब में खर्च हो गए थे। दोपहर में करीब 12 बजे महिला के साथ प्लाट में उसने संबंध बनाया। इसके बाद महिला उससे पांच सौ की बजाय एक हजार रुपये की मांग करने लगी। उसके पास इतने पैसे नहीं थे, वह गुस्से में आया और गला दबाने के साथ दीवार में महिला की सिर भिड़ा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोहल्ले के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की 17 अगस्त की फुटेज चेक किया तो गार्ड की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed