{"_id":"5e3836f18ebc3e4b12418c6c","slug":"gorakhpur-council-schools-will-investigated-teachers-will-retired-about-age-50-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नियम ताक पर रख 50 की उम्र में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक होंगे जबरन रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम ताक पर रख 50 की उम्र में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक होंगे जबरन रिटायर
Tue, 04 Feb 2020 11:09 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम ताक पर रख प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में हुई शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच होगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। आरोप है कि पिछली राज्य सरकार ने 50 वर्ष की उम्र वाले शिक्षक और कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। अब इन्हें जांच के बाद रिटायर किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग से आदेश मिलने के बाद गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके मुताबिक वर्ष 2012-2016 तक हुई उर्दू शिक्षक भर्ती, विशेष आरक्षण वर्ग और कर्मचारियों की नियुक्तियों में नियम-मानक की अनदेखी की गई थी। अब बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस मामले में आदेश जारी कर ब्लॉक वार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पहले शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के तीन महीने के बाद सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

शिक्षक, कर्मचारी नाराज
सरकार के इस फैसले से शिक्षकों और कर्मचारियों में रोष है। शिक्षकों का तर्क है कि जब निकालना ही था तो नियुक्ति क्यों दी गई? सेवा नियमावली से भी इस प्रावधान को हटाया जाना चाहिए। इसमें अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को नौकरी देने का प्रावधान है।
50 वर्ष की आयु पार करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग का आदेश मिला है। कमेटी गठित कर दी गई है, जल्द ही सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
- बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी