फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Cortal team became the winner

Gorakhpur News: गोरखपुर कॉर्टल की टीम बनीं विजेता

Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Cortal team became the winner
फाइनल में डॉक्टर्स एकादश को दी सात विकेट से मात
विज्ञापन

एडीजी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नवल्स क्रिकेट ग्राउंड कुसम्ही में आयोजित गोरखपुर वेटरन नाइट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर काॅर्टल की टीम ने डॉक्टर एकादश को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
डॉक्टर एकादश के कप्तान डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डाॅक्टर एकादश ने अरुण के 44 रन और विजय निभानी के 13 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 108 रन का स्कोर खड़ा किया। गोरखपुर कार्टल के अमरजीत सिंह ने तीन और राकेश निभानी, अभिषेक श्रीवास्तव, धीरेंद्र व संजय ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी गोरखपुर काॅर्टल की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 18वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर काॅर्टल के बल्लेबाज अखिल कुमार और अमित तुलस्यान ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 60 रनों की ठोस शुरुआत की। अखिल कुमार ने 31 रन बनाए जबकि अमित तुलस्यान ने 35 रन का याेगदान दिया। डाॅक्टर एकादश के राजेश गुप्ता और अरुण को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखपुर काॅर्टल के अमरजीत सिंह को दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अखिल कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वैद्यनाथ मिश्र को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट शशांक श्रीवास्तव, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आशुतोष अग्रवाल व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर विशाल पांडेय को चुना गया।

विजेताओं को गोरखपुर जोन के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नवल्स ग्रुप के निदेशक डॉ. संजयन त्रिपाठी, डाॅ. राजेश यादव, सचिव डाॅ त्रिलोक रंजन, डाॅ. यश, गैलेंट ग्रुप के मयंक अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed