फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur corona pogitive case

गोरखपुर में कोरोना के 54 नए मरीज मिले

Thu, 29 Oct 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur corona pogitive case
गोरखपुर में कोरोना के 54 नए मरीज मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में बुधवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं, कुल 54 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो बार चढ़े एक नाम को हटाने से कुल मृतकों की संख्या 307 हो गई है।
स्वास्थ्य महकमे की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शहरी क्षेत्र से 22 और ग्रामीण क्षेत्र से 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आठ अन्य जगहों से मिले। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक नौ कोरोना संक्रमित कैंट थाना क्षेत्र से मिले। शाहपुर में पांच, गोरखनाथ में चार, रामगढ़ में दो, राजघाट और कोतवाली से एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित चरगावां से 16, खोराबार से 4, बड़हलगंज, भटहट, पाली और गोला से एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18815 हो गई है। 17626 लोग स्वस्थ हो गए हैं। कुल सक्रिय मरीज 882 हैं। एसएसबी में चार जवान पॉजिटिव पाए गए। मिर्जापुर में एक परिवार के तीन, रायगंज कॉलोनी में दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने लोगों से बचाव के नियमों के प्रति जागरूक होने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed