फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur corona news

पिता की जगह उसकी नाबालिग बेटी से कराई कोरोना सैंपलिंग में ड्यूटी

Thu, 27 Aug 2020 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur corona news
पिता की जगह उसकी नाबालिग बेटी से कराई कोरोना सैंपलिंग में ड्यूटी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी पर आरोप है कि उसने विभाग में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति के बीमार होने पर उसकी नाबालिग बेटी से कोरोना की सैंपलिंग में ड्यूटी लगा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। मामला सहजनवां सीएचसी का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार सहजनवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर एंबुलेंस चालक तैनात हैं। पिछले एक साल से सुरेंद्र की किडनी खराब है। बुधवार को उसकी ड्यूटी मुरारी इंटर कॉलेज में कोरोना की सैंपलिंग में लगी थी। पूल सैंपलिंग के बॉक्स को उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना था। इस काम के लिए वह इंटर कॉलेज पहुंचे, लेकिन तबीयत खराब होने पर वह कुछ ही देर बाद घर आ गए। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सुरेंद्र का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक ने उनसे बदले में परिवार के किसी सदस्य को ड्यूटी पर भेजने को कहा। मजबूरी में उन्होंने 11वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी को ड्यूटी पर भेज दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी को सैंपलिंग के दौरान कोरोना जांच किट को निकालने और पैक किट को बक्से में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसकी तस्दीक सुरेंद्र की नाबालिग बेटी ने भी की है। ड्यूटी के दौरान ही किसी ने उसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी।
विज्ञापन

- चालक की ड्यूटी मुरारी इंटर कालेज में नहीं थी। वह अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है। उसकी बेटी वहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश सिंह, प्रभारी, सीएचसी सहजनवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed