फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Civil court security

गोरखपुर: दीवानी कचहरी की सुरक्षा बढ़ेगी, गेट पर लगेगा स्कैनर

Fri, 10 Jan 2020 12:46 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur Civil court security
दीवानी कचहरी परिसर में निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
दीवानी कचहरी परिसर में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पहले जहां दस से पंद्रह पुलिसकर्मी तैनात होते थे वहीं अब एक थाने के बराबर फोर्स लगाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा हर गेट पर सशस्त्र पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। छोटे गेट से इंट्री होगी और आने जाने वाले हर शख्स की जांच होगी। जल्द ही वहां पर स्कैनर भी लग जाएगा जिसके बाद जांच की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। फिलहाल पिछले गेट पर बैरीकेडिंग कराकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला जज की मौजूदगी में डीएम और एसएसपी की बैठक में यह फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में इन दिनों आपराधिक गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा को और पुख्ता करने का फैसला किया है। इसी क्रम में गत दिनों डीएम, एसएसपी ने जांच कर पिछले गेट पर स्कैनर लगाने का फैसला किया था। अब फिर से सुरक्षा का प्लान तैयार कर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि हर गेट पर अब सशस्त्र पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहले महज दस से पंद्रह की संख्या में ही पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगती थी लेकिन अब एक थाना के बराबर फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं कि हर आने जाने वाले की जांच हो सके। पिछले गेट पर बैरीकेडिंग लगाकर जांच होगी। जल्द ही वहां पर स्कैनर व अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed