फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur city MLA filed a case of forgery on SpiceJet and Travoluk

गोरखपुर नगर विधायक ने स्पाइसजेट व ट्रावोलुक पर किया जालसाजी का केस, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Feb 2021 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur city MLA filed a case of forgery on SpiceJet and Travoluk
स्पाइस जेट - फोटो : social media
गोरखपुर के नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कैंट थाने में विमानन कंपनी स्पाइस जेट और ऑनलाइन एयर टिकट बुक करने वाली कंपनी ट्रावोलुक डाट इन के खिलाफ जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए उन्होंने स्पाइस जेट का टिकट बुक किया था। खाते से रुपये कटने के बाद भी टिकट बुक नहीं हुआ। इसे बाद शिकायत करने पर रुपये वापस भी नहीं आएं। कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दो फरवरी 2021 को दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए उन्होंने टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। टिकट बुक कराने वाली कंपनी ट्रावोलुक के जरिए उनसे 9953 रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने बैंक एकाउंट से ऑनलाइन रुपये दे दिए। इसके बाद स्पाइस जेट की साइट खोली तो पता चला कि टिकट की बुकिंग ही नहीं हुई है। तीन फरवरी को उन्हें गोरखपुर आना था। ट्रावोलुक द्वारा दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया।


उसके बाद ट्रावोलुक डाट इन का उनके ई-मेल पर मैसेज आया कि उनका टिकट बुक नहीं हुआ है। इससे बाद भी रुपये वापस नहीं आए हैं। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed