फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Chancellor's time sought for convocation ceremony at DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में दीक्षांत समारोह के लिए मांगा कुलाधिपति का समय

Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Chancellor's time sought for convocation ceremony at DDU
अगस्त के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत के लिए राजभवन को भेजा पत्र
विज्ञापन

पहली बार कैंपस दीक्षांत समारोह का आयोजन कैंपस से बाहर होना लगभग तय
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर प्राथमिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीडीयू प्रशासन ने पुन: राजभवन को पत्र लिखकर अगस्त के अंतिम हफ्ते में दीक्षांत समारोह कराने के लिए कुलाधिपति का समय मांगा है।
राजभवन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश दिया था कि वे दीक्षांत समारोह के लिए सितंबर का कोई समय भेजें। बताया जा रहा है कि ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े में दीक्षांत समारोह के लिए कुलाधिपति का समय मांगा है। गोरखपुर के डीडीयू और एमएमएमयूटी ने राजभवन को बताया था कि वे अगस्त में भी दीक्षांत समारोह के लिए तैयार हैं। डीडीयू प्रशासन ने नए सिरे से दीक्षांत समारोह का प्रस्ताव बनाकर शुक्रवार को राजभवन को भेज दिया। डीडीयू प्रशासन ने 25 से 31 अगस्त के बीच का कोई समय राजभवन से मांगा है। पहली बार डीडीयू कैंपस से बाहर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कराए जाने की योजना है। डीडीयू व एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह एक ही दिन या एक दिन आगे-पीछे हो सकता है। पिछले वर्ष 29 अगस्त को एमएमएमयूटी व 30 अगस्त को डीडीयू में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि ज्यादातर विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसे देखते हुए अगस्त के अंतिम हफ्ते में दीक्षांत समारोह के लिए समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed