फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur chairman suspends clerks engineers over mistake in electricity bill

Gorakhpur: बिजली बिल में की थी गड़बड़ी, दोषी अभियंताओं संग लिपिकों को चेयरमैन ने किया निलंबित

Wed, 28 Sep 2022 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 11:13 PM IST
सार

गलत तरीके से बिल सुधार कर निगम को चपत लगाने में  महराजगंज खंड के एक्सईएन हरिशंकर, उपखंड प्रथम के एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, खंड के लिपिक कार्यकारी सहायक रुद्र प्रताप पांडेय, राजकपुर गौड़, व अविनाश मणि पांडेय दोषी पाए गए है।

विज्ञापन
Gorakhpur chairman suspends clerks engineers over mistake in electricity bill
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने महाराजगंज के दो अभियंता और तीन लिपिकों को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप लगा था कि इन्होंने नियम विरुद्ध बिलों में सुधार के नाम पर वित्तीय हेरफेर किया था। अभी उनके खिलाफ मंगलवार को महाराजगंज कोतवाली में अधीक्षण अभियंता महाराजगंज ने 3.62 लाख रूपये राजस्व गबन का मुकदमा भी दर्ज कराया था। चेयरमैन के निर्देश पर शाम 6 बजे मुख्य अभियंता ने पूरी रिपोर्ट चेयरमैन को भेजी थी। रात में निलंबन का आदेश जारी हो गया।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने अपने आदेश में लिखा है कि नियम विरुद्ध गलत तरीके से बिल सुधार कर निगम को चपत लगाने की शिकायत की जांच की कारपोरेशन के मुख्य अभियंता आरएस माथुर और एनर्जी आडिट के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने 24 अगस्त व 25 अगस्त को जांच की। इसके बाद एक व दो सितंबर को महाराजगंज खंड में जांच की। दो सदस्यीय टीम की रिपोर्ट में बिल सुधार की प्रक्रिया में अनियमिता की पुष्टी हुई है।

विज्ञापन

गलत तरीके से बिल सुधार कर निगम को चपत लगाने में  महराजगंज खंड के एक्सईएन हरिशंकर, उपखंड प्रथम के एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, खंड के लिपिक कार्यकारी सहायक रुद्र प्रताप पांडेय, राजकपुर गौड़, व अविनाश मणि पांडेय दोषी पाए गए है। इसमें एक्सईएन, एसडीओ व तीन कार्यकारी सहायकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसमें एक्सईएन व एसडीओ को पावर कारपोरेशन के एमडी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जबकि, तीनों लिपिकों को पूर्वांचल एमडी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। चेयरमैन की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी होने पर बिजली महकमें में हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी कार्रवाई अबतक नहीं हुई है।

एसडीओ ने की थी चेयरमैन से शिकायत

महाराजगंज के ही एसडीओ विवेक पांडेय ने वित्तीय हेरफेर की सूचना चेयरमैन को दी थी। पहले करीब 5 बिल की सूचना दी, फिर 20 गड़बड़ बिल की डिटेल और दी। इन्हीं बिल के आधार पर चेयरमैन की टीम ने कुछ उपभोक्ताओं से भी संपर्क किया था। अपनी जांच रिपोर्ट में सभी तथ्यों को जोड़ते हुए चेयरमैन को रिपोर्ट सौंपी थी।

जोन में अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की चेयरमैन ने

चेयरमैन एम देवराज ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई जोन में की है। इस कार्रवाई में एक साथ पांच लोगों को निलंबित करते हुए उन्हें ऊर्जा भवन लखनऊ और एमडी ऑफिस बनारस संबद्ध किया गया।

इनके खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई

- अधिशासी अभियंता - हरिशंकर , महाराजगंज वितरण खंड
- उपखंड अधिकारी - ईश्वर शरण सिंह,  उपखंड प्रथम महराजगंज
-लिपिक- रुद्र प्रताप पांडेय, कार्यकारी सहायक खंड महराजगंज
-लिपिक-राजकपुर गौड़, कार्यकारी सहायक, खंड महराजगंज
-लिपिक-अविनाश मणि पाण्डेय, कार्यकारी सहायक, खंड महराजगंज

चेयरमैन द्वारा गठित टीम महाराजगंज के अभियंताओं की जांच कर रही थी। इसमें वित्तीय हेरफेर और उनके प्रमाण सामने मिले। इसी आधार पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सभी पर राजस्व गबन का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
- ई. एके सिंह, मुख्य अभियंता, गोरखपुर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed