{"_id":"668c8d22a00b0bf2510aeb84","slug":"gorakhpur-car-hits-five-including-bike-rider-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-614834-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार ने बाइक सवार समेत पांच को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार ने बाइक सवार समेत पांच को मारी टक्कर
Tue, 09 Jul 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने सोमवार की शाम करीब चार बजे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। संयोग अच्छा था कि कार सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर रुक गई। घायलों में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी, दो अधिवक्ता एवं बाइक सवार दो लोग शामिल हैं। वहीं कार चालक को भी चोट आई। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अशोक शाही अपनी कार से विश्वविद्यालय चौराहा से शहर की तरफ जा रहे थे। अभी वह पुराने आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे थे कि चालक ने सिर में दर्द होने की बात कही। इसके बाद वह कार से नियंत्रण खो बैठा। सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए पैदल जा रहे तीन लोगों को भी टक्कर मार दिया। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। कार थोड़ी दूर जाकर दूसरी तरफ सड़क के किनारे गड्ढे में फंस कर रुक गई।
कार की चपेट में आने से गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के पूर्व मंत्री मनीष तिवारी, हरिओम, अरविंद शर्मा समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ कार को अपने कब्जे में ले ली।