{"_id":"60c225238ebc3e00b1557eb6","slug":"gorakhpur-by-election-on-12-june-preparation-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर उपचुनाव: आज बूथों पर डेरा डाल देंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर उपचुनाव: आज बूथों पर डेरा डाल देंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल
Fri, 11 Jun 2021 02:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:14 AM IST
सार
ग्राम पंचायत सदस्य के 191, प्रधान व बीडीसी के 6-6 पदों पर होगा चुनाव।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार को संबंधित ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शाम तक सभी बूथों पर पार्टियां पहुंच जाएंगी। शनिवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के रिक्त पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतगणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद बूथों के लिए रवाना होने लगेंगी। ग्राम पंचायत सदस्य के 191 पद, प्रधान व बीडीसी के छह-छह पदों पर चुनाव होगा। पिपरौली के बीडीसी वार्ड 52 का मतदान निरस्त किया जा चुका है। मतदान संपन्न कराने के लिए 129 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजा जाएगा। इसके अलावा 67 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जिले के 18 ब्लॉकों में मतदान होगा जबकि भरोहिया एवं सरदारनगर में मतदान की स्थिति ही नहीं बनी।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 4496 पद खाली रह गए थे। इसके चलते 427 ग्राम पंचायतों का गठन ही नहीं हो सका। सात ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का निधन हो गया। ये सभी मतगणना में विजयी घोषित हुए थे। इनमें से कुछ मतदान के बाद तो कुछ का मतगणना के बाद निधन हुआ।
विज्ञापन
एक ग्राम प्रधान ने कोविड वार्ड से शपथ लेने के बाद दम तोड़ा। सरदारनगर के बरईपार ग्राम पंचायत में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रिजर्व में रखे गए कर्मचारी भी शामिल हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने कहा कि पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे शाम छह बजे तक होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी।