फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport

Gorakhpur news: अवैध सोने की खेप संग पकड़ा गया गोरखपुर का कैरियर, तीन सप्ताह में तीसरा बार- जानें कैसे

Thu, 29 Aug 2024 10:29 AM IST
रोहित सिंह रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 10:29 AM IST
सार

स्टम के सूत्रों ने बताया कि बड़हलगंज के त्रिपाठी के रूप में उसकी पहचान हुई। वह सिर्फ कैरियर की तरह ही सोने को बैंकॉक से लेकर आ रहा था। पूछताछ में उसने अपने क्षेत्र के कुछ नाम भी कस्टम के सामने रखे हैं। चर्चा है कि इनमें बताए नामों में दो की जानकारी कस्टम और डीआरआई दोनों को है।

विज्ञापन
Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport
पकड़ा गया अवैध सोना( सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

तीन सप्ताह के भीतर तीसरी बार अवैध सोने की खेप के साथ धंधेबाज पकड़ा गया है। वह लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकॉक से भारत आया था। एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर कस्टम ने उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोरखपुर का ''त्रिपाठी'' बताया। धंधेबाज अवैध सोने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे सका और न ही कोई कागजात प्रस्तुत कर सका।
विज्ञापन


कस्टम ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत अवैध सोने की खेप को जब्त कर उसे न्यायालय में रिमांड पर पेश किया। कस्टम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मूल प्रपत्रों को जब्त कर उसे जमानत दे दी गई। पूछताछ में उसने गोरखपुर से जुड़े दक्षिणांचल के कई धंधेबाजों के नाम कस्टम को बताए हैं।
विज्ञापन

Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport
सोना( सांकेतिक) - फोटो : istock
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को फ्लाइट नंबर एफडी 146 से बैंकॉक से आए यात्रियों की कस्टम जांच की जा रही थी। इसी बीच एक युवक को रोककर उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई। वह टूरिस्ट वीजा पर बैंकॉक से वापस आ रहा था। कस्टम की टीम को उसकी बेल्ट सामान्य से अलग लगी।

जांच के दौरान युवक की बेल्ट के अंदर पेस्ट के रूप में सोना छिपा मिला। इसके अलावा ऊपर नीले रंग के कपड़े से सिलाई की गई थी। जांच में सामने आया कि कुल 931 ग्राम सोने को यात्री बैंकॉक से गोरखपुर ले जा रहा था।

Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport
gold - फोटो : istock
कस्टम के सूत्रों ने बताया कि बड़हलगंज के त्रिपाठी के रूप में उसकी पहचान हुई। वह सिर्फ कैरियर की तरह ही सोने को बैंकॉक से लेकर आ रहा था। पूछताछ में उसने अपने क्षेत्र के कुछ नाम भी कस्टम के सामने रखे हैं। चर्चा है कि इनमें बताए नामों में दो की जानकारी कस्टम और डीआरआई दोनों को है।

इसके पहले 11 अगस्त को भी बैंकॉक से आई फ्लाइट की चेकिंग के दौरान डीआरआई की टीम ने लगभग 3.96 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा था।
विज्ञापन

Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport
पिछले दिनों पकड़ा गया तीन किलो अवैध सोना - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत एयरलाइंस के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को भी सोने की तस्करी में लिप्त होने पर पकड़ा गया था। सुशांत गोल्फ सिटी से भी एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान भी पकड़ा गया युवक गोरखपुर का ही था। इसी के पास से विदेशी मुद्रा और अवैध सोना पकड़ा गया। हाल में हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सोने के बाद भी तस्कर बैंकॉक से बड़ी मात्रा में सोना लेकर लखनऊ पहुंच गया।

 

Gorakhpur businessman caught with illegal gold by customs team at Lucknow airport
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
कस्टम ने रिमांड के लिए कोर्ट में किया था पेश
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि कस्टम या डीआरआई की तरफ से पकड़े गए अवैध सोने की गणना और उसका आकलन किया जाता है। इसी आधार पर जेल भेजे जाने या जमानत की कार्रवाई की जाती है।

हिंदी बाजार का धंधेबाज छह किलो सोने के संग पकड़ा गया था
पिछले सप्ताह हिंदी बाजार का धंधेबाज लखनऊ चौक बाजार में पकड़ा गया था। इसी दौरान गोरखपुर के हिंदी बाजार में भी डीआरआई की टीम ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज के एक भाई को डीआरआई ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वर्ष 2019 में भी धंधेबाज का एक भाई अवैध सोने के मामले में जेल गया था। इस मामले की जांच अभी चल ही रही है। इसी दौरान एक बार फिर लगभग छह किलो की खेप के साथ धंधेबाज पकड़ा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed