फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur business man happy with that UP budget 2021

यूपी बजट 2021 को लेकर व्यापारियों में दिखा उत्साह, बोले- 'सरकार ने रखा है खास ख्याल'

Mon, 22 Feb 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur business man happy with that UP budget 2021
विधान भवन में सीएम और वित्त मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

यूपी सरकार ने बजट 2021 में व्यापारियों का खास ख्याल रखा है। इसे लेकर गोरखपुर के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है इसे बजट से व्यापारियों का कल्याण होगा। इस बजट का सभी ने दिल खोलकर स्वागत किया है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब  दुर्घटना बीमा को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकार का फैसला व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। सभी व्यापारी इसका स्वागत करते हैं। पिछले दिनों सरकार ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को भी खत्म कर दिया था। सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। -पुष्पदंत जैन, उपाध्यक्ष, उप्र व्यापार कल्याण बोर्ड
विज्ञापन


व्यापारियों के कल्याण का बजट

व्यापारियों का ख्याल करते हुए बजट को तैयार किया गया है। उम्मीद थी कि सरकार कोरोना के बाद व्यापारियों के हित में ही बजट बनाएगी। दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाया जाना, ठीक फैसला है। -अनूप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष चैंबर ऑफ ट्रेडर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारभूत सुविधाएं मजबूत करनेवाला बजट

प्रदेश का आम बजट सभी वर्गों का खास ख्याल रखकर बनाया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।-कमलेश अग्रवाल, महामंत्री, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स

बजट का सभी ने किया गया है स्वागत

बजट का सभी वर्ग स्वागत कर रहे हैं। एम्स, मेडिकल, मेट्रो, स्मार्ट सिटी गोरखपुर में इनका खास ख्याल कर बजट तैयार किया गया है। लोगों को आनेवाले दिनों में काफी सुविधाएं मिलेंगी।-मनीष सक्सेना, अध्यक्ष, गोरखपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल
 

 

धागा, बुनाई के दामों पर होना चाहिए नियंत्रण

सरकार को कपड़ों के लिए कुछ खास इंतजाम करना चाहिए था। मसलन, धागा, बुनाई के दामों पर नियंत्रण अपने स्तर से लगाकर उसके दाम तय कर दिए जाएं तो इसका फायदा व्यापारियों के साथ आमलोगों को भी मिल सकेगा। फिलहाल, बजट ठीक है।-राजेश नेभानी, अध्यक्ष, थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसाइटी

नेपाल भारत व्यापार पर भी ध्यान दें

सरकार के बजट का सभी स्वागत करते हैं। व्यापारियों के हितों का ख्याल कर बजट तैयार किया गया है। अब सरकार आने वाले दिनों में नेपाल और भारत के बीच बंद चल रहे व्यापार की इजाजत दे, तो व्यापारियों को और राहत होगी।-शमशाद अहमद खान, प्रदेश अध्यक्ष नव व्यापार मंडल

सभी वर्गों का ख्याल कर बनाया गया बजट

बिना कर प्रणाली के सरकार चला पाना असंभव होता है। आमदनी बढ़ने के साथ ही सरकार इसमें बढ़ोतरी करती है। इसे स्वीकार कर सरकार का समर्थन करना चाहिए। बजट सभी वर्गों के हितों का ख्याल कर बनाया गया है।-आनंद रूंगटा, रूंगटा एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed