{"_id":"6902624a02935af8b0019893","slug":"gorakhpur-brother-kills-sister-for-rs-3-lakh-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: महज तीन लाख रुपये के लिए भाई ने ही कर दी बहन की हत्या, परिजनों ने जताई थी आशंका; चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: महज तीन लाख रुपये के लिए भाई ने ही कर दी बहन की हत्या, परिजनों ने जताई थी आशंका; चल रहा था विवाद
Thu, 30 Oct 2025 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:22 AM IST
सार
हत्या के बाद वह शव को बोरे में भरकर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक आया। गुमशुदगी की सूचना मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी भाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में तीन लाख रुपये के विवाद में एक भाई ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को बोरे में भरकर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक आया। गुमशुदगी की सूचना मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी भाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर नयागांव निवासी नीलम निषाद (19) बीते 27 अक्तूबर की शाम पांच बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। उसकी बहन इसरावती देवी ने रात में 112 नंबर पर गुमशुदगी की सूचना दी थी। अगले दिन परिजनों ने थाने में तहरीर देकर नीलम के भाई राम आशीष निषाद पर हत्या की आशंका जताई। परिवार के मुताबिक, तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने राम आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि वह कुशीनगर के कप्तानगंज में पत्नी के पास गया था। मगर सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी। दबाव में आने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने घर में ही रस्सी से बहन का गला दबाकर हत्या की और शव को बोरी में भरकर कुशीनगर फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी के निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए आरोपी भाई ने स्वीकार किया है कि उसने बहन की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी