फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Boy Shekhar Tripathi becomes Sub Lieutenant in Indian Navy

शेखर त्रिपाठी ने गोरखपुर का नाम किया रोशन, भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट

Wed, 27 Jan 2021 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Boy Shekhar Tripathi becomes Sub Lieutenant in Indian Navy
शेखर त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के शेखर मणि त्रिपाठी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुई है। वह चौरीचौरा पूर्व एमएलसी स्व. पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी के पौत्र हैं। भारतीय नौ सेना में अफसर पद पर चयन होने पर शेखर के चाचा तथा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

            
जानकारी के अनुसार, शेखर ने एनआईटी रायपुर से बीटेक करने के बाद एसएसबी की परीक्षा पास कर की थी। इसके बाद केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतिम रुप से भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ।
विज्ञापन


शेखर को प्रशिक्षण के उपरांत गोल्ड मेडल देकर सम्मानित भी किया गया है। शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कमलेश मणि त्रिपाठी, चाचा तथा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य परिजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखर की इस उपलब्धि पर सुखदेव लाल मजीठिया, डीएस मजीठिया, मारकंडेय शुक्ला, अवधेश सिंह, अर्जुन उपाध्याय, रामसागर पाण्डेय, महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed