फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Bandra Terminus will run on February 14

Railways News: 14 फरवरी को चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, आज निरस्त रहेगी वाराणसी सिटी-भटनी स्पेशल ट्रेन

Fri, 10 Feb 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 11:19 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur-Bandra Terminus will run on February 14
रेलवे। - फोटो : Istock

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक यह ट्रेन 14 फरवरी को गोरखपुर से सुबह 08.30 प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 20 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जं. से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी और मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाराणसी सिटी से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मऊ से चलायी जाएगी। यह वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। नौतनवा से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नौ फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट, उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे पर 100-100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed