फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur ambulance mafia Sipped tea sitting with police officer and caught

गोरखपुर एंबुलेंस माफिया: पुलिस अफसर ने साथ बैठकर ली चाय की चुस्की...फिर नाप दीं गर्दनें

Fri, 03 Nov 2023 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Nov 2023 11:02 AM IST
सार

 सादी वर्दी में पुलिस अफसर ने पहले तो दलालों के बीच बैठकर उन्हें दोस्त बनाया। साथ बैठकर चाय की चुस्की लेने और पकौड़ी खाने के दौरान पूरे नेटवर्क को समझा और फिर माफिया की गर्दनें दबोचनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
Gorakhpur ambulance mafia Sipped tea sitting with police officer and caught
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीजों की खरीद-फरोख्त का पूरा नेटवर्क खुलने के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। यह कहानी है एक पुलिस अफसर की दिलेरी की। खबर है कि सादी वर्दी में उस पुलिस अफसर ने पहले तो दलालों के बीच बैठकर उन्हें दोस्त बनाया। साथ बैठकर चाय की चुस्की लेने और पकौड़ी खाने के दौरान पूरे नेटवर्क को समझा और फिर माफिया की गर्दनें दबोचनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन


यह पुलिस अफसर अभिनय का मंझा खिलाड़ी भी निकला। सुरागकशी के दौरान कभी एंबुलेंस संचालक बनकर तो कभी तीमारदार के रूप में खुद का परिचय देकर भरोसा जमाया। जब सबकुछ समझ लिया तो फिर पूरे गैंग को फांस लिया।
विज्ञापन


इस अफसर की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस माफिया पर दर्ज दो अलग-अलग केस में 21 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इनकी गैंगस्टर की फाइल तैयार की जा रही है। खबर है कि जल्द ही इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो जाएगी और फिर संपत्ति भी कुर्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 24 करोड़ की संपत्ति और जब्त, मकान पर लगाया सरकारी ताला

जानकारी के मुताबिक, माफिया के पूरे नेटवर्क को जुलाई में ही पुलिस ने समझ लिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में गोपनीय जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे और फिर 9 जुलाई को पुलिस ने एक एंबुलेंस को पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से एंबुलेंस माफिया मारपीट पर उतारू हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और फिर छह लोगों को आरोपी बनाया।

जांच आगे बढ़ी तो रोजाना ही एंबुलेंस पकड़े जाने लगे। फिर एक संविदा नर्स भी जेल भेजी गई। पुलिस ने फिर एक केस दर्ज किया और 13 लोगों को आरोपी बनाया। पुलिस दोनों ही मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: तांत्रिक और उसके दो साथियों ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म,अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि एंबुलेंस माफिया पर दर्ज दोनों केस में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। गैंगस्टर के लिए फाइल तैयार की जा रही है।

चार्जशीट में ये बनाए गए हैं आरोपी

चिलुआताल इलाके के फतेपुर निवासी रिजवान, रियासुद्दीन, मोहम्मद अकसीम, औरंगजेब, आसिर्फ अली उर्फ गोलू, मनोज निगम, राहुल, रोहन मिश्रा, प्रिंस चन्द्र, निलेश मिश्रा, साहिल सिंह, मोना चौरसिया को मुख्य आरोपी बनाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed