{"_id":"6543f976b6962cfcd900b3bc","slug":"property-worth-rs-24-crore-of-land-mafia-kamlesh-yadav-and-dinanath-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-356860-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 24 करोड़ की संपत्ति और जब्त, मकान पर लगाया सरकारी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 24 करोड़ की संपत्ति और जब्त, मकान पर लगाया सरकारी ताला
Fri, 03 Nov 2023 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:12 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि कमलेश यादव गैंग का सरगना है और दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार उसके सक्रिय सदस्य। यह एक संगठित, सक्रिय एवं अभ्यस्त गैंग है। गिरोह के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए लोगों से ठगी की गई है।
विज्ञापन
भू माफिया कमलेश की संपत्ति को जब्त करती पुलिस व प्रशासन की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सीलिंग की जमीन बेचकर जालसाजी करने वाले भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति के मकानों को बृहस्पतिवार को जब्त किया गया। मोहद्दीपुर में कमलेश यादव का मकान है तो नंदानगर में दीनानाथ ने आलीशान मकान बनवाया था। दोनों पर सरकारी ताला लटक गया है। उधर, आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई की छूट देने के साथ ही अब छात्रों को दूसरे आईटीआई कॉलेज में शिफ्ट करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को ही दोनों भू-माफिया की 105 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था। खबर है कि कमलेश यादव बाराबंकी में भी एक गेस्ट हाउस का निर्माण करा रहा था, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। उसे भी जल्द जब्त कर लिया जाएगा। सप्ताह भर पहले पुलिस ने भू-माफिया बहरामपुर निवासी कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार प्रशासनिक अफसर की मौजूदगी में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी मानुष पारिक के साथ एम्स थानेदार मदन मोहन मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी, 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात
पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि कमलेश यादव गैंग का सरगना है और दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार उसके सक्रिय सदस्य। यह एक संगठित, सक्रिय एवं अभ्यस्त गैंग है। गिरोह के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए लोगों से ठगी की गई है। सीलिंग की जमीन बेचकर कई लोगों से जालसाजी कर इन सभी ने संपत्ति खड़ी की थी। जांच के दौरान ही मकान की जानकारी हुई थी, जिसे जब्त कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
ये संपत्तियां हुईं जब्त
इसे भी पढ़ें: चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
ये संपत्तियां हुईं जब्त
- आरकेवीके के पास स्थित कमलेश यादव का मकान (अनुमानित कीमत 20 करोड़)
- नंदानगर में स्थित दीनानाथ का मकान (अनुमानित कीमत चार करोड़)