{"_id":"6199d6eb5bc651219c0d97f8","slug":"gorakhpur-air-quality-city-air-improved-after-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Air Pollution: सजग हुए तो शहर की हवा में हुआ सुधार, जानिए कितना है एयर क्वालिटी इंडेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Air Pollution: सजग हुए तो शहर की हवा में हुआ सुधार, जानिए कितना है एयर क्वालिटी इंडेक्स
Sun, 21 Nov 2021 10:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:49 AM IST
सार
शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 311 तक पहुंच गया था, लेकिन नगर निगम की ओर से कराए गए पानी के छिड़काव से स्थिति में सुधार हुआ है। ऐसे में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरकर 266 पर आ गया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम शहर में जगह-जगह पानी का छिड़काव करा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में पानी के छिड़काव का कुछ असर हुआ है। इससे पिछले करीब एक पखवाड़े से खतरनाक स्तर तक जा पहुंची हवा की गुणवत्ता कुछ बेहतर हुई है। जहां पिछले 10 दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया था, वह शनिवार को 266 रहा।
दीपावली के बाद शहर की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स 311 तक पहुंच गया था। इसको देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों और रास्तों पर पानी का छिड़काव किया गया। शनिवार को भी नगर निगम की ओर से चंपा देवी पार्क, सर्किट हाउस रोड पर पानी का छिड़काव किया गया। इनके अलावा शाम को शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका फायदा यह हुआ कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरकर 266 हो गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि शहर में वायु प्रदूषण को देखते हुए विभिन्न विभागों से निर्माण कार्यस्थल पर पानी के छिड़काव के लिए कहा गया है। राहत की बात है कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
शहर एक्यूआई
गोरखपुर 266
आगरा 268
कानपुर 315
लखनऊ 221
प्रयागराज 254
वाराणसी 238
नोएडा 357
गाजियाबाद 346
ग्रेटर नोएडा 320
दिल्ली 375