{"_id":"64556d0d3eb2b11a860aa1c9","slug":"gorakhpur-action-taken-on-70-contract-operators-of-roadways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-154348-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : रोडवेज के 70 संविदा परिचालकों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : रोडवेज के 70 संविदा परिचालकों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन निगम ने मैनुअल टिकट नहीं बनाने वाले 35 संविदा परिचालकों पर कार्रवाई के तहत नोटिस जारी करते हुए सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। वहीं 35 से रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।
ईटीएम (ई-टिकटिंग मशीन) के सर्वर की प्रदेश स्तरीय खराबी (डाटा हैक) के चलते बीते 25 अप्रैल से रोडवेज सेवाओं के संचालन पर खासा असर पड़ रहा है। स्थिति सामान्य होने तक परिवहन निगम मुख्यालय ने मैनुअल टिकट पर बस के संचालन का आदेश प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी किया है। गोरखपुर क्षेत्र की बात करें तो 50 फीसदी से अधिक बसों का संचालन प्रभावित है। आदेश के बाद भी मैनुअल टिकट बनाने से हाथ खड़ा करने वाले क्षेत्र के करीब 70 संविदा परिचालकों को डिपो प्रबंधन ने सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। उधर, बसों का संचालन प्रभावित होने से रेलवे बस स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है।
बताते चलें कि बीते 25 अप्रैल को मुंबई की डेटा सेंटर सुविधा (वेबवर्क्स सीएसपी) में दिक्कत आ जाने से एएफसीएस प्रणाली बंद हो गई। इसके चलते ईटीआईएम जारी करने का काम ठप हो गया। गंभीर मसला तो यह रहा कि मुख्यालय के निर्देश के बाद भी गोरखपुर क्षेत्र की पचास फीसदी बसें अपने-अपने डिपो में खड़ी हो गईं। वजह यह रही कि अधिकतर परिचालकों ने मैनुअल टिकट बनाने से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे हालात में महराजगंज, सोनौली, देवरिया, कुशीनगर व पडरौना आदि स्थानों से आने व वापस जाने वाले यात्रियों के साथ ही लखनऊ व दिल्ली आदि लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों में लगातार चिंता का माहौल बना है।
विज्ञापन
कोट
जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। इस दौरान मैनुअल टिकट पर न चलने वाले बस्ती, देवरिया व राप्तीनगर आदि डिपो में कार्यरत तकरीबन 70 संविदा परिचालकों के खिलाफ रिकवरी व सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। यदि वे दो दिन भीतर काम पर नहीं लौटे तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।
पीके तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर परिक्षेत्र