फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: A teenage girl was molested when she was called by a friend.

Gorakhpur : दोस्त के बुलाने पर पहुंची किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने युवकों को पीटा

Sat, 01 Mar 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 12:25 AM IST
सार

किशोरी से उसके दोस्त समेत चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसी समय भीड़ आ गई। दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Gorakhpur: A teenage girl was molested when she was called by a friend.
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोराबार इलाके में दोस्त के बुलाने पर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। किशोरी से उसके दोस्त समेत चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसी समय भीड़ आ गई। दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसमें घायल प्रेमी और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, किशोरी का भी पुलिस मेडिकल करा रही है। खोराबार पुलिस का कहना है कि दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के डोलबजवा गांव के बंधे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटना हुई है। किशोरी से शिवम गुप्ता नाम के युवक से बातचीत होती थी। उसने बातों में उलझा कर किशोरी को शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चार युवकों को देखकर किशोरी घबरा गई और फिर सभी ने मिलकर किशोरी का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सभी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई। 

किशोरी को बचाने के साथ ही आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। शुभम और उसके दोस्त पंकज यादव को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। 


सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी को भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर उसने दुष्कर्म की बात इन्कार करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का नाम बताया है।

किशोरी का बयान लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात बताई है, दुष्कर्म से इन्कार किया है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed