फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: A lunatic smashed the head of a married woman and threw it away...accused arrested

Gorakhpur News: सिरफिरे ने विवाहिता का सिर कूच कर फेंका..आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: A lunatic smashed the head of a married woman and threw it away...accused arrested
खजनी इलाके का मामला, महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

सिर और चेहरे पर आई है गंभीर चोट
उनवल (गोरखपुर)। बीआरसी खजनी के पीछे शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता गंभीर हालत में मिली। सिरफिरे ने उसका सिर ईंट से कूच कर फेंक दिया था। पुलिस ने महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये ढूंढ़कर आरोपी सचिन जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी काफी करीबी हैं। इधर कुछ दिनों से फोन पर परेशान करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, खजनी थाना के पास बीआरसी और कंपोजिट विद्यालय का परिसर है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे स्कूल स्टाफ ने परिसर के पास किसी के कराहने की आवाज सुनी। लोग पहुंचे तो खून से लथपथ महिला दर्द से तड़पती मिली। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। स्कूल स्टाफ ने तुरंत खजनी पुलिस को सूचना दी। एसओ खजनी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से जांच की तो महिला के साथ एक युवक को देखा गया। पूछताछ में युवक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के सचिन जायसवाल के रूप में हुई। आरोप है कि शादी के बाद भी वह महिला को फोन कर परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने से मना करने पर हुआ था विवाद

पुलिस का कहना है कि घायल महिला और आरोपी युवक काफी करीबी हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसका एक बच्चा भी है। आरोपी उसे लगातार कॉल कर परेशान करता है। आरोपी के कॉल करने की वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। महिला ने उसे कॉल करने से मना किया, लेकिन इसके बाद भी वह मान नहीं रहा था। शुक्रवार की सुबह भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला मायके के लिए निकल गई। इसी दौरान वह आरोपी से मिली।


वर्जन
घायल महिला का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। खजनी पुलिस ने जांच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed