फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: 59 corona infected including one more PA of commissioner

Corona update: गोरखपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, महिला नायब तहसीलदार समेत मिले 59 संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 12:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 13 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: 59 corona infected including one more PA of commissioner
गोरखपुर में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को तहसील सदर में तैनात महिला नायब तहसीलदार, कैंट थाने के दरोगा, सिपाही, कमिश्नर के पीए और कैंप कार्यालय के चार कर्मचारियों सहित 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


अस्थायी जेल के दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 691 हो गई है। इसमें से 17 की मौत हुई है। 379 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 295 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस की चपेट में अधिकतर युवा आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें...  इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर में राप्ती नगर निवासी व कमिश्नर के 56 वर्षीय पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ तीन और लोग उसी कार्यालय के संक्रमित मिले हैं। इसके पहले भी कमिश्नर के एक पीए और होमगार्ड पॉजिटिव मिल चुके हैं। तारामंडल स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। इस अपार्टमेंट से पहले भी संक्रमित मिले हैं।

भ्रष्टाचार निवारण विभाग के 45 व 36 वर्षीय, माया बाजार के 55 वर्षीय, राजघाट के 36, 24, 44 वर्षीय, साहबगंज के 18 व 49 वर्षीय, अस्थायी जेल के 26 व 22 वर्षीय, अलीनगर निवासी 55, आवास विकास के 33 व गोरखनाथ के 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फुलवरिया के 54, कूड़ाघाट की 59 वर्षीय महिला व पुरुष, 26 वर्षीय युवक, नंदा नगर के मौर्या टोला निवासी 79 वर्षीय महिला, जटेपुर के 54 व शिवपुर सहबाजगंज के 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। हुमायूंपुर की एक नौ साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। कूड़ाघाट के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों की उम्र 59 साल है। खजांची का ही 32 साल का युवक, गायत्री नगर का 26 साल का युवक पॉजिटिव मिला है।

 गोरखपुर के सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। रविवार को 59 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

साहबगंज थोक मंडी के दो व्यापारी संक्रमित

साहबगंज थोक मंडी में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दो व्यापारी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पांच व्यापारी संक्रमित मिले थे। तब दुकानदारों ने मिलकर एक सप्ताह की बंदी का एलान किया था। हालांकि इस क्षेत्र में 18 जुलाई तक लॉकडाउन पहले से घोषित है। इससे संक्रमण का चक्र टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में दो दिन मिले 90 मरीज
शहर में पिछले दो दिनों में 90 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 90 प्रतिशत युवा शामिल हैं। शनिवार को 60 और रविवार को 30 मरीज मिले हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि अगर यही हालात रह गए तो मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।
 
ग्रामीण क्षेत्र में मिले 29 मरीज
ग्रामीण क्षेत्र में चौरीचौरा के सोनबरसा की 24 वर्षीय युवती, सहजनवां के वार्ड नंबर नौ पिपरा निवासी 44, 42, 28, 19 व 12 वर्षीय, कैंपियरगंज के रमवापुर निवासी 30 व विशुनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरदार नगर के रामपुर रकबा निवासी 27 वर्षीय युवक, रसूलपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष व 68 वर्षीय महिला तथा अवधपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण मिला है।

पाली के बड़गो निवासी 46 व देवाकठिया के 45 वर्षीय, पाली के भक्सा निवासी 50, 60 व 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। सहजनवां के खानीपुर के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 50, 38 और 30 है। जबकि उरुवा में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 44 साल का एक व्यक्ति, उरुवा के बेलासपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग, पुरुवा का 51 साल का व्यक्ति और उरुवा का 21 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है।

भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव

भटहट के फुलवरिया में एक भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग टीम गांव में पूल सैंपलिंग की तैयारी कर रही है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी का इलाज पीजीआई में चल रहा था। वहां सर्जरी कराने से पूर्व मरीज व उनकी जांच कराई गई। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया ने इसकी पुष्टि की है।
 
संक्रमितों के इलाके सील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित अन्य ने नमूना दिया
नायब तहसीलदार के संक्रमित होने के बाद सतर्कता के लिहाज से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार सहित तमाम स्टाफ का नमूना रविवार को लिया गया है। इसके लिए निपाल क्लब में विशेष कैंप लगाया गया। इन अफसर व कर्मचारियों की रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है।
  • हुई जिले में कोरोना मरीजों की संख्या- 691
  • एक्टिव केस हैं जिले में- 295
  • मरीजों की जिले में हो चुकी है मौत- 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed