{"_id":"5e2080dd8ebc3e4b0765970b","slug":"gorakhpur-53-youngsters-fooled-in-the-name-getting-jobs-at-dubai-airport-took-40-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 53 युवकों को बनाया बेवकूफ, 40 लाख ले लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 53 युवकों को बनाया बेवकूफ, 40 लाख ले लिए
Thu, 16 Jan 2020 09:54 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
दुबई णें जालसाजी का शिकार हुए युवक एसएसपी दफ्तर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने की बात करके एक ठग ने युवकों को बेवकूफ बनाया। उसने 53 युवकों से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने फर्जी टिकट और वीजा भी युवकों को दिया। कुछ पीड़ित युवकों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लाखों रुपये की ठगी के मामले में एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के श्यामदेउरुवा क्षेत्र के बेलवा निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य युवकों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी को बताया कि वह कस्बों में प्लास्टिक के छोटे मोटे सामान बेचने जाते थे।
पिपराइच कस्बे में मोटे शिव मंदिर के पास एक बोर्ड पर फ्लाई दुबई एयरपोर्ट में काम करने का विज्ञापन देखकर अपने साथियों को बताया। उस विज्ञापन में दुबई के फ्लाइट की कंपनी में विभिन्न पदों पर काम करने के लिए 30 से 40 हजार रुपये वेतन देने की बात कही गई थी। विज्ञापन पर छपे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पंफलेट बांटने पर चार सौ रुपये देने को कहा गया। झांसे में आकर मनोज ने नौकरी का पंफलेट भी बांट दिया। पंपलेट बंटने पर कई लोगों ने पिपराइच के ब्रांच आफिस में संपर्क किया। इस दौरान सभी लोगों से कहा गया कि 70 से 80 हजार रुपये में उनको विदेश भेज दिया जाएगा।