फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: 41 new corona infected

गोरखपुर : एक सप्ताह बाद 30 का आंकड़ा पार, 41 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 19 Nov 2020 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: 41 new corona infected
गोरखपुर : एक सप्ताह बाद 30 का आंकड़ा पार, 41 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना मरीजों की संख्या एक सप्ताह बाद अचानक बढ़ी है। एक सप्ताह से लगातार 30 से कम मरीज मिले रहे थे। लेकिन बुधवार को अचानक संख्या 24 घंटे में 41 पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 12 दिनों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 19632 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18954 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 363 रह गए हैं।

जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही थी। आंकड़े 30 के आसपास सिमट कर रह गए थे। लेकिन बुधवार को अचानक संख्या 40 के पार पहुंच गई। संक्रमितों की बात करें तो शहर में केवल 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर में तीन, गोरखनाथ चार, कोतवाली, राजघाट में दो-दो, कैंट और रामगढ़ताल में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो मरीजों की संख्या 23 है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ भी रही है। इनमें बेलघाट, सहजनवां, सरदारनगर में दो-दो, कौड़ीराम, पिपरौली, गोला, उरुवा और पिपराइच में एक-एक मरीज, खोराबार चार, चरगांवा में सात मरीज मिले हैं। संक्रमितों में बिछिया, गुलहरिया, धर्मशाला, हुमायुंपुर के मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। लेकिन लापरवाही से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छठ को देखते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed