{"_id":"5f4bd399642bd36428752c8e","slug":"gorakhpur-282-new-cases-of-corona-found-in-last-24-hours-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 282 नए मामले आए सामने, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 282 नए मामले आए सामने, एक की मौत
Sun, 30 Aug 2020 09:58 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 282 नए मरीज मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। संक्रमितों में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर, मंडलीय कारागार के 91, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी पिपराइच और सहजनवां के कर्मी समेत सहजनवां थाना के कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आकड़ा नौ हजार के पार 9111 पहुंच गया है। इनमें 6188 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीज 2792 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बीआरडी के दो कर्मी, सीएचसी पिपराइच, सहजनवां, कौड़ीराम और भटहट के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी, जिला अस्पातल के एक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा मंडलीय कारागार के 91 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक और 88 कैदी शामिल हैं। वहीं, एमएमएमयूटी का एक और कर्मी भी संक्रमित मिला है। इससे पूर्व एमएमएमयूटी के दो कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवार भी शामिल हैं। इनमें बड़गो के एक ही परिवार के तीन लोग, बनर्जी टोला के एक ही परिवार के दो लोग, रायगंज में एक ही परिवार के चार लोग, आजाद नगर में एक ही परिवार के दो लोग, करमैनी में एक ही परिवार के तीन लोग, खोराबार में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, भैरपुर प्राथमिक विद्यालय में लगे कैंप में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इनकी जांच एंटीजन किट से की गई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 110 मरीज
शहर की बात करें तो 144 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सबसे अधिक 110 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा चिलुआताल में दो, कैंट नौ, गोरखनाथ चार, गुलहरिया तीन, कोतवाली आठ, राजघाट छह और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 115 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में दो, बड़हलगंज पांच, भटहट नौ, ब्रह्मपुर चार, कैंपियरगंज आठ, चरगांवा 11, गगहा आठ, कौड़ीराम सात, खजनी छह, खोराबार 19, पाली दो, पिपराइच 11, पिपरौली चार, सहजनवां चार, सरदारनगर आठ और उरूवा में छह मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 23 मरीज और शामिल हैं।
बीआरडी में गई एक बुजुर्ग की जान
जिले में संक्रमितों से मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक और संक्रमित बुजुर्ग की मौत बीआरडी में हुई है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय बुजुर्ग सोनबरसा का रहने वाला था। कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे बीआरडी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर सहित अन्य बीमारियां भी थी। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।