फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhnath temple khichadi mela

खिचड़ी मेला: कुंभ मेले जैसी होगी गोरखनाथ मंदिर परिसर की सफाई, 150 कर्मी जुटे

Sun, 12 Jan 2020 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
gorakhnath temple khichadi mela
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी मेले में गोरखनाथ मंदिर परिसर की सफाई कुंभ मेले की तरह की जाएगी। नगर निगम ने मंदिर परिसर के हरेक हिस्से में सफाई की योजना तैयार कर इस काम में करीब 150 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी 13 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक मंदिर परिसर में कैंप करेंगे।
विज्ञापन


15 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। इसमें लाखों लोग आते हैं, साथ ही मंदिर में खिचड़ी चढ़ाते हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों के अलावा सुपरवाइजर की भी ड्यूटी लगाई गई है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कुंभ मेले की ही तरह यहां भी सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी ऐसी तय की गई है कि कोई भी स्थान सफाई से वंचित न रह जाए। फेंके गए अपशिष्टों को तुरंत हटा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के द्वारा इकट्ठा किए गए अपशिष्टों को तुरंत ही गाड़ियों से उठा कर ले जाया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों को दर्शनार्थियों के साथ सौम्य व्यवहार रखने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं मेला परिसर में बैनर-पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने के साथ पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed