फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath Police sent two employees of PC Hospital to jail due to Remedesvir injection black marketing

गोरखपुर: मरीज को आधी डोज लगाते थे आधी चुराकर बेच देते थे आरोपी, भेजे गए जेल

Thu, 13 May 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 May 2021 06:32 PM IST
सार

गोरखनाथ पुलिस ने पीसी हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों को दबोचा था। पूछताछ में एक ने दूसरे नर्सिंग होम का भी लिया नाम, पुलिस ने तेज की जांच।

विज्ञापन
Gorakhnath Police sent two employees of PC Hospital to jail due to Remedesvir injection black marketing
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के जेल बाईपास रोड स्थित पीसी हॉस्पिटल के गिरफ्तार दो कर्मचारियों ने बताया कि वे मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं देते थे। आधी डोज चोरी करके बेच दिया करते थे। मंगलवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक ने इससे पहले गांधी गली स्थित एक नर्सिंग होम में काम करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर जनपद के रामकोला इलाके के चंद्रपुर खास निवासी संजीत कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता और कौड़ीराम इलाके के धस्की गांव निवासी दीपक चौरसिया के रूप में हुई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बुधवार को बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह को रेमडेसिविर इंजेक्शन के कालाबाजारी की गोपनीय जानकारी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना धर्मशाला चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय को दी।
विज्ञापन

 
जरूरतमंद बनकर पुलिस टीम ने इंजेक्शन बेचने वालों से संपर्क किया। दोनों युवकों ने बताया कि एक इंजेक्शन का दाम 18 हजार रुपये देना होगा। दो इंजेक्शन की डिमांड रखते हुए उन्हें धर्मशाला बाजार इलाके में बुलाया गया। दोनों युवक इंजेक्शन की सप्लाई देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था। एसपी सिटी ने बताया कि एक आरोपी संजीत पहले किसी अन्य नर्सिंग होम में काम करता था, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed