{"_id":"5e0665a28ebc3e88163389fc","slug":"gorakhnath-mandir-khicdi-mela-spacial-trains-gorakhpur-latest-news-gorakhpur-city-news-gkp334960082","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले में गोरखपुर से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले में गोरखपुर से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। मकर संक्राति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मेला स्पेशल 13 से 30 जनवरी तक गोरखपुर-बढ़नी स्पेशल और 13 से 15 जनवरी तक गोरखपुर-नौतनवां के बीच चलेगी। दोनों ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर एक-एक मिनट रुकेंगी।
मेला स्पेशल चलाने को लेकर लखनऊ मंडल प्रशासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसे परिचालन विभाग से भी हरी झंडी दे दी गई है। योजना के मुताबिक गोरखपुर-बढ़नी स्पेशल गोरखपुर से रात 8.45 बजे चलेगी और बढ़नी रात 12.10 बजे पहुंचेगी। बढ़नी से ट्रेन रात में ही 2.45 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 6.40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर-नौतनवां स्पेशल नौतनवां से 10.45 बजे चलेगी और गोरखपुर 1.30 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से रात 2.45 बजे चलकर नौतनवां रात सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।
कोहरे में निरस्त नहीं होंगी पैसेंजर ट्रेनें
रेल प्रशासन की योजना के मुताबिक नौतनवां-गोरखपुर, बलरामपुर-बढ़नी-गोरखपुर, बेतिया-कप्तानगंज-गोरखपुर, छपरा-देवरिया-गोरखपपुर एवं गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इनमें से किसी ट्रेन को कोहरे के चलते निरस्त नहीं किया जाएगा। इन ट्रेनों में भीड़ के हिसाब से दो-दो कोच बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खिचड़ी मेेले में दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा पूर्व से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो कोच अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
दो मेडिकल बूथ बनेंगे
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तत्काल चिकित्सा सुविधा के लिए दो मेडिकल बूथ बनाए जाएंगे। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि एक मेडिकल बूथ प्लेटफार्म एक से तथा दूसरा मेडिकल बूथ प्लेटफार्म नौ पर बनाया जाएगा। इसके अलावा एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। मेला स्पेशल के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचलन के बारे में पूछताछ केंद्र से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।
सहजनवां व नकहा जंगल पर बढ़ेगी फोर्स
खिचड़ी मेले में गोरखपुर के अलावा सहजनवां, डोमिनगढ़, जगतबेला, कैंट और नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। आरपीएफ के 30 अतिरिक्त जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे रहेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट रविशंकर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली गई है। मेला से तीन दिन पहले आसपास के स्टेशनों पर जवान तैनात कर दिए जाएंगे। सभी ट्रेनों में चेकिंग की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे पर 24 घंटे मॉनीटरिंग होगी। वहीं इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि इन स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। गोरखपुर जंक्शन पर दो क्यूआरटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एक क्यूआरटी अतिरिक्त रखा गया है।