फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhapur, Two lakhs were snatched from a woman in the name of sending her to South Africa

जालसाजी: भाभी से कहा, देवर के लिए विदेश में है नौकरी...लगेंगे दो लाख रुपये- हड़प लिए लाखों रुपये- अब 'लापता'

Thu, 05 Dec 2024 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

न्यू शिवपुरी कालोनी के हरेंद्र व धीरेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी भाभी से नौसड़ में रहने वाली ज्ञान्ती देवी ने संपर्क करके बोला कि आपके देवर को काम के लिए साउथ अफ्रीका भिजवा सकती हूं, अच्छी नौकरी मिल जाएगी। महिला ने बताया था कि जो लोग भेजते हैं वह मेरे परिचित हैं और कई लोगों को भिजवा भी चुकी हूं।

विज्ञापन
In Gorakhapur, Two lakhs were snatched from a woman in the name of sending her to South Africa
फर्जी नौकरी के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र की एक महिला से उसके देवर को साउथ अफ्रीका में काम दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। महिला के देवर की तहरीर पर गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ पेट्रोल पंप पास रहने वाली ज्ञान्ती देवी और मुंबई रहने वाले राकेश सिंह पर रामगढ़ताल थाने में जालसाजी का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


न्यू शिवपुरी कालोनी के हरेंद्र व धीरेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी भाभी से नौसड़ में रहने वाली ज्ञान्ती देवी ने संपर्क करके बोला कि आपके देवर को काम के लिए साउथ अफ्रीका भिजवा सकती हूं, अच्छी नौकरी मिल जाएगी। महिला ने बताया था कि जो लोग भेजते हैं वह मेरे परिचित हैं और कई लोगों को भिजवा भी चुकी हूं।
विज्ञापन


महिला ने मुंबई के राकेश सिंह का मोबाइल नंबर दिया। पीड़िता ने उक्त नंबर पर बात किया तो राकेश ने साउथ अफ्रीका भेजने के लिए दो लाख रुपये में वीजा और टिकट देने की डील फाइनल कर दी। इसके बाद नवी मुंबई बेलापुर के खाते में दो लाख रुपये भेज दिए। उसने जल्द विदेश भेजने का वादा किया था, इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed