फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakahpur News: Due to icy wind the mercury dropped so much that Gorakhpur became the coldest in the entire state.

Gorakhpur News: बर्फीली हवा से पारा ऐसा लुढ़का कि गोरखपुर हो गया पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा

Mon, 10 Feb 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakahpur News: Due to icy wind the mercury dropped so much that Gorakhpur became the coldest in the entire state.
शनिवार रात 8.7 डिग्री सेल्सियस हो गया तापमान, यह सामान्य से दो डिग्री कम
विज्ञापन

आज सुबह छाएगा कोहरा, दोपहर में खिलेगी धूप

गोरखपुर। तीन दिन तक चली सर्द हवाओं की वजह से पारा ऐसा लुढ़का कि शनिवार रात गोरखपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान हो गया। शनिवार रात गोरखपुर और उसके आसपास का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे (8.7 डिग्री सेल्सियस) चला गया था। यह गिरावट पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी।
हालांकि, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह कोहरा छाने और दोपहर में अच्छी धूप खिलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार से शनिवार तक सर्द हवाएं बहीं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। हालांकि, शनिवार रात में ही सक्रिय एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को सर्द हवाएं रुक गईं। इससे दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई, जिससे सर्दी का असर कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहा। यह स्थिति अभी एक-दो दिन और रहेगी। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed