फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   google map will tell information about health centers

Gorakhpur News: गूगल मैप बताएगा स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी, एक क्लिक में मिलेगा सबकुछ

Sat, 18 Feb 2023 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Feb 2023 03:06 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 100 से अधिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अगर उप स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 250 से अधिक हो जाएगी। इनमें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के साथ इमरजेंसी आदि की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
google map will tell information about health centers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहर और शहरवासियों को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी गूगल मैप से मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का भी जिक्र रहेगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग कराए जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 100 से अधिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अगर उप स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 250 से अधिक हो जाएगी। इनमें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के साथ इमरजेंसी आदि की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग शुरू कर दी गई है। केंद्रों का नाम और उसका स्थान पहले ही गूगल मैप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


अब वहां मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों से पूरी जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले के किस क्षेत्र में कौन सा स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसकी जानकारी गूगल पर अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है और कितने बेड का अस्पताल है। इसे भी अपलोड किया जाएगा। इससे लोगों को आसानी से सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed