फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   good news,railway employee,medanta hospital,medical facilities

गोरखपुर के रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर, मेदांता अस्पताल में होगा कैशलेस इलाज

Tue, 31 Dec 2019 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
good news,railway employee,medanta hospital,medical facilities
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें मेंदाता, गुड़गांव अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय ने इसके लिए मेदांता अस्पताल से अनुबंध किया है। यह सुविधा 30 सितंबर 2021 तक मिलेगी। इस नई व्यवस्था से पूर्वोत्तर रेलवे के 54 हजार रेलकर्मियों और उनके परिजनों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी आदि के इलाज की व्यवस्था नहीं है। वहीं कुछ जांच भी यहां नहीं हो पाती है। इसके लिए रेलवे ने प्राइवेट अस्पतालों से करार किया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। अब अस्पताल प्रशासन ने मेदांता अस्पताल से करार किया है।
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों और उनके घरवालों को कैशलेस इलाज की सुविधा होगी। सेवानिवृत्त रेलकर्मी भी इसका लाभ पाएंगे। अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ नंद किशोर ने अनुबंध की सूचना सभी अधिकारियों के साथ ही मान्यता प्राप्त संगठनों को दी है। नरमू के महामंत्री केएल गुप्त ने बताया कि इस सुविधा से गंभीर बीमारियों का भी कैशलेस इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed