फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gonda train accident, Keyman had told that the track was weak... officers were not alerted

गोंडा रेल हादसा : कीमैन ने बताया था पटरी कमजोर, नहीं चेते अफसर-सीआरएस की रिपोर्ट बढ़ाएगी जिम्मेदारों की बेचैनी

Sun, 21 Jul 2024 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 10:11 AM IST
सार

 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के बेपटरी होने के कारणों की सीआरएस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच रेल कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि पटरी कमजोर होना भी हादसे की एक वजह हो सकती है। चर्चा है कि इस खंड के कीमैन ने पटरी कमजोर होने की बात कही थी, लेकिन अफसर नहीं चेते।

विज्ञापन
Gonda train accident, Keyman had told that the track was weak... officers were not alerted
ट्रेन हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के बेपटरी होने के कारणों की सीआरएस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच रेल कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि पटरी कमजोर होना भी हादसे की एक वजह हो सकती है। चर्चा है कि इस खंड के कीमैन ने पटरी कमजोर होने की बात कही थी, लेकिन अफसर नहीं चेते।

विज्ञापन


जिम्मेदारों द्वारा इस पर जल्द ही ब्लॉक लेकर मेंटनेंस कार्य की भी बात कही जा रही थी, लेकिन सारी बातें मौखिक ही थीं। इसी वजह से जब एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी तो उस पर गति नियंत्रण के लिए न तो कोई उपाय किए गए थे और न ही कोई संकेतक ही लगा था। लोको पायलट को खतरे का अहसास नहीं हुआ और वह फुल स्पीड के साथ आगे बढ़ा।
विज्ञापन


चर्चा है कि सीआरएस की जांच रिपोर्ट आने पर इससे जुड़े कई जिम्मेदारों पर गाज गिरनी तय है। हालांकि रेलवे के अफसर अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ बच रहे हैं। अफसरों का कहना है कि यह चर्चाएं केवल पूर्वानुमान पर आधारित हैं।रेलवे अपने ट्रैकों की नियमित निगरानी कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा-मनकापुर रेलखंड पर भी मानक के अनुसार 4 किलोमीटर पर एक कर्मचारी की तैनाती है जो हर दिन सुबह हथौड़ा लेकर पैदल निकलता है और हर प्वाइंट को चेक करता है। अगर उसे किसी जगह भी कोई आशंका या ऐसी वस्तु दिखती है, जो हादसे की वजह हो सकती है तो उससे अफसरों को अवगत कराता है। अंग्रेजों के जमाने का यह नियम आज भी बदस्तूर है।

बृहस्पतिवार को भी पैदल कर्मी ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद मशीन से भी पटरी की क्षमता का आकलन किया गया। ट्रैक की जांच करने वाले पैदल कर्मी ने पटरी को कमजोर बताया था, लेकिन उस पर किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया और ट्रेन पटरी से उतर गई।


तीन घंटे देर से आई गोरखधाम एक्सप्रेस
गोंडा-मनकापुर रेलखंड को शुक्रवार देर रात ही रिस्टोर कर दिया गया था। इसके चलते शनिवार से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को बठिंडा गई गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ के बीच ही करीब चार घंटे देर हो गई थी। इस वजह से शुक्रवार को बठिंडा से भी यह ट्रेन लेट से चली। शनिवार को जिस ट्रेन को सुबह 9:45 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचना था, वह दोपहर करीब दो बजे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed